Munawar Faruqui: मुश्किलों में घिर सकता है मुनव्वर का शो ‘हफ्ता वसूली’, इस वजह से एफआईआर दर्ज करने की हुई मांग
Munawar Faruqui: स्टैंड-अप कॉमेडियन और ‘बिग बॉस 17’ के विजेता मुनव्वर फारूकी का शो ‘हफ्ता वसूली’ मुश्किलों में घिरता नजर आ रहा है। अधिवक्ता अमिता सचदेवा ने मुनव्वर के शो पर सांस्कृतिक मूल्यों का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करने का अनुरोध करने का दावा किया है।
विस्तार
रणवीर अल्लाहबादिया और समय रैना के बाद अब स्टैंड-अप कॉमेडियन और ‘बिग बॉस 17’ के विजेता मुनव्वर फारूकी भी मुश्किलों में घिरते नजर आ रहे हैं। उनके शो ‘हफ्ता वसूली’ के खिलाफ शिकायत की गई है। अधिवक्ता अमिता सचदेवा का दावा है कि उन्होंने सांस्कृतिक मूल्यों का उल्लंघन करने को लेकर मुनव्वर के खिलाफ शिकायत की है। उन्होंने मुनव्वर के शो पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और अश्लीलता को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए इसे बैन करने की मांग की है।
शो पर लगाए गए ये आरोप
अधिवक्ता अमिता सचदेवा की शिकायत में शो पर कई धर्मों का अपमान करने, सांस्कृतिक मूल्यों का उल्लंघन करने और युवा दिमाग और समाज को प्रदूषित करने" के लिए आईटी एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज करने का अनुरोध किया गया है।
🚨 Complaint Filed Against Munawar Faruqui (@munawar0018)! 🚨
I have officially filed a complaint against habitual offender Munawar Faruqui, for his show "Hafta Wasooli" streamed on @JioHotstar, requesting an FIR under BNS Sections 196, 299, and 353, along with the IT Act and… pic.twitter.com/ps6NCH5Ztdविज्ञापन विज्ञापन— Amita Sachdeva, Advocate (@SachdevaAmita) February 22, 2025
यह खबर भी पढ़ें: Triptii Dimri: यूट्यूब से करियर शुरू करने वाली तृप्ति ने जब बनाया अभिनय छोड़ने का मन, फिर यूं मिला स्टारडम
हिंदू जनजागृति समिति भी शो बैन करने की कर चुका है मांग
इससे पहले हिंदू जनजागृति समिति ने मुनव्वर के शो ‘हफ्ता वसूली’ पर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी। ट्विटर पर एक ट्वीट में उन्होंने लिखा है, “हम जियो हॉटस्टार पर प्रसारित होने वाले ‘हफ्ता वसूली’ पर तत्काल प्रतिबंध लगाने की मांग करते हैं! इस शो में मुनव्वर ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है, जो सार्वजनिक रूप से देखने के लिए अस्वीकार्य है। यह नैतिक मूल्यों को डुबो देगा। स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म को जिम्मेदारी से काम करना चाहिए!”
यह खबर भी पढ़ें: Salman Khan-Hrithik Roshan: पहली बार साथ नजर आए ऋतिक रोशन और सलमान खान, फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन
‘हफ्ता वसूली’ शो के बारे में
‘हफ्ता वसूली’ एक न्यूजरूम कॉमेडी शो है, जिसमें ट्रेडिंग, राजनीतिक और सांस्कृतिक घटनाओं को मनोरंजक तरीके से पेश किया जाता है। शो का पहला एपिसोड 14 फरवरी को प्रसारित हुआ, जिसमें शारिब हाशमी और विवियन डीसेना मेहमान के तौर पर शामिल हुए। जबकि दूसरे एपिसोड में साकिब सलीम नजर आए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.