{"_id":"66bb0bdcd423b4ec0201849b","slug":"ranvir-shorey-addressed-his-relationship-with-pooja-bhatt-and-claimed-that-mahesh-bhatt-planted-false-stories-2024-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ranvir Shorey: 'मेरे खिलाफ झूठी कहानियां गढ़ीं, मुझे शराबी बताया गया',रणवीर शौरी का महेश भट्ट पर गंभीर आरोप","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Ranvir Shorey: 'मेरे खिलाफ झूठी कहानियां गढ़ीं, मुझे शराबी बताया गया',रणवीर शौरी का महेश भट्ट पर गंभीर आरोप
Tue, 13 Aug 2024 01:02 PM IST
दीक्षा पाठक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Tue, 13 Aug 2024 01:02 PM IST
सार
रणवीर शौरी ने एक साक्षात्कार में, महेश भट्ट और पूजा भट्ट के साथ अपने मतभेदों के बारे में बताया और कहा कि महेश भट्ट ने उन्हें हमेशा परेशान किया है।
विज्ञापन
रणवीर शौरी, महेश भट्ट, पूजा भट्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम @ ranvirshorey
विस्तार
अभिनेता रणवीर शौरी 'बिग बॉस ओटीटी 3' के खत्म होने के बाद से ही लगातार चर्चा में हैं। हालांकि, शो से बाहर आने के बाद भी अभिनेता विवादों को हवा देने के मूड में हैं। अब हाल ही में, रणवीर शौरी ने उन पर लगे अपमानजनक आरोपों को खारिज किया है और दावा किया है कि यह फिल्म निर्माता महेश भट्ट द्वारा मीडिया में फैलाया गया झूठ है। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।
रणवीर शौरी ने लगाया आरोप
रणवीर शौरी ने सिद्धार्थ कन्नन के साथ एक साक्षात्कार में, महेश भट्ट और पूजा भट्ट के साथ अपने मतभेदों के बारे में बताया और कहा कि महेश भट्ट ने उन्हें हमेशा परेशान किया है। रणवीर शौरी ने साल 2000 में पूजा भट्ट को डेट किया था। हालांकि, यह रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चला और बाद में दोनों का ब्रेकअप भी हो गया। पूजा भट्ट ने दावा किया था कि रणवीर ने उनके साथ शारीरिक रूप से दुर्व्यवहार किया था। हालांकि, अब अभिनेता ने इन सारे आरोपों का खंडन किया है।
मेरे बारे में गलत चीजें छापी गईं: रणवीर शौरी
अभिनेता ने कहा, 'जिस समय हमारे बीच झगड़ा हुआ, मुझे लगा कि मेरे मन में उनके लिए जो सम्मान था, उन्होंने उसका दुरुपयोग चालाकी से किया। जब लड़ाई हुई तो उन्होंने मेरे पिता से कहा, 'ठीक है, बच्चों के बीच जो भी झगड़ा हुआ, हम मामले को यहीं शांत कर देंगे।' अगले दिन, उन्होंने मेरे बारे में पूरी तरह झूठ छापना शुरू कर दिया, मेरे खिलाफ मीडिया में झूठी कहानियां रचीं। मुझे एक शराबी दुर्व्यवहार करने वाले व्यक्ति के रूप में दिखाया गया।'
विज्ञापन
पूजा भट्ट के भाई पर लगाया यह आरोप
रणवीर ने आगे कहा, "उनका भाई ही था, जिसने मुझ पर हमला किया था। महेश भट्ट इन लोगों से कह सकते थे कि इस तरह बात न करें। ये सभी 25 साल पुरानी कहानियां हैं। मैं अब इनमें नहीं पड़ना चाहता।''