फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   rangeen series trailer out on prime video starring vineet kumar singh rajshri deshpandey taaruk raina

Rangeen: बीवी से मिला धोखा तो बदले की आग में झुलसा पति, विनीत कुमार सिंह स्टारर 'रंगीन' का ट्रेलर रिलीज

Mon, 21 Jul 2025 12:43 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Mon, 21 Jul 2025 12:43 PM IST
सार

Rangeen Trailer Out: विनीत कुमार सिंह और राजश्री देशपांडे की सीरीज 'रंगीन' का ट्रेलर आउट हो चुका है। इस सीरीज में विनीत एक ऐसे पति की भूमिका में नजर आ रहे हैं जिसे उसकी पत्नी धोखा देती है।

विज्ञापन
rangeen series trailer out on prime video starring vineet kumar singh rajshri deshpandey taaruk raina
रंगीन - फोटो : यूट्यूब- @PrimeVideoIN

विस्तार

'छावा' फेम एक्टर विनीत कुमार सिंह की सीरीज 'रंगीन' का ट्रेलर आ चुका है। इस सीरीज को प्राइम वीडियो पर रिलीज किया जाएगा। इसमें विनीत के अलावा राजश्री देशपांडे, तारुक रैना भी नजर आ रहे हैं। सीरीज में विनीत ने एक पत्रकार की भूमिका निभाई है जिसकी पर्सनल लाइफ में काफी भूचाल आ जाता है क्योंकि वो अपनी बीवी को ज्यादा वक्त नहीं दे पाता। चलिए आपको बताते हैं कैसा है इस सीरीज का ट्रेलर।
विज्ञापन


विज्ञापन

rangeen series trailer out on prime video starring vineet kumar singh rajshri deshpandey taaruk raina
रंगीन - फोटो : यूट्यूब
कैसा है सीरीज का ट्रेलर?
इस सीरीज के ट्रेलर में दिखाया गया है कि आर्दश नाम का व्यक्ति जो पेशे से पत्रकार है और एक अखबार चलाता है वो अपने काम में बिजी होने के चलते अपनी पत्नी को ज्यादा समय नहीं दे पाता। ऐसे में उसकी पत्नी जो किरदार राजश्री देशपांडे ने निभाया है, वो बाहर संबंध बना लेती है। सीरीज में तारुक रैना का किरदार शादीशुदा रिश्ते में तीसरा शख्स बनकर एंट्री लेता है। इसके बाद दोनों के बीच शुरू होती है लड़ाई, खुद को बेहतर साबित करने की। आदर्श बीवी के धोखा का बदला लेने के लिए दूसरी महिलाओं के साथ संबंध बनाने की कोशिश में लग जाता है। 



ये खबर भी पढ़ें: Ananya Panday: ‘सैयारा’ देखकर नहीं रुके अनन्या के आंसू, भाई अहान को गले लगाकर दी बधाई

कब रिलीज हो रही सीरीज?
इस सीरीज की रिलीज डेट 25 जुलाई तय की गई है। इसे प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जाएगा। कबीर खान और राजन कपूर ने इसे प्रोड्यूस किया है। इसके अलावा डायरेक्शन की कमान संभाली है कोपाल नैथानी और प्रांजल दूआ ने। सीरीज एक कॉमेडी-ड्रामा कहानी लेकर आ रही है जिसमें कलाकारों ने दर्शकों को अपने-अपने किरदार को ईमानदारी से दिखाने की कोशिश की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed