Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ananya Panday Got Emotional After Watching Brother Ahaan Debut Movie Saiyaara She Hugged Him

Ananya Panday: ‘सैयारा’ देखकर नहीं रुके अनन्या के आंसू, भाई अहान को गले लगाकर दी बधाई

Mon, 21 Jul 2025 12:43 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Mon, 21 Jul 2025 12:43 PM IST
सार

Saiyaara: अनन्या पांडे अपने कजिन अहान पांडे की डेब्यू फिल्म देखकर इतना भावुक हो गईं कि वो अपने आंसू नहीं रोक पाईं। जानिए कैसा रहा अनन्या का रिएक्शन।

विज्ञापन
Ananya Panday Got Emotional After Watching Brother Ahaan Debut Movie Saiyaara She Hugged Him
अहान पांडे और अनन्या पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म ‘सैयारा’ लगातार लोगों को प्रभावित कर रही है और बॉक्स ऑफिस पर अपनी छाप छोड़ रही है। फिल्म तीन दिनों में ही सौ करोड़ के करीब पहुंच चुकी है। इस फिल्म को देखने के बाद कई लोग काफी इमोशनल हो गए। अब अनन्या पांडे का भी एक वीडियो सामने आया है, जिसमें फिल्म देखने के बाद अनन्या काफी इमोशनल नजर आ रही हैं और उनके आंसू निकल रहे हैं।

विज्ञापन

अनन्या हुईं इमोशनल, नहीं रुके आंसू
अहान की बहन अलाना पांडे और उनके पति आइवर मैक्रे ने ‘सैयारा’ की पहली स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान एक ब्लॉग बनाया है। इस वीडियो में फिल्म की स्क्रिनिंग के लिए अलाना और आइवर मैक्रे के पहुंचने से लेकर अहान की सफलता के लिए पूजा करने तक का वीडियो है। इसी दौरान जब स्क्रीनिंग के बाद फिल्म खत्म होने पर अनन्या थिएटर से बाहर निकलती हैं, तो वो काफी इमोशनल नजर आती हैं। अनन्या अपने आंसू पोछते हुए दिखती हैं। अनन्या अहान के अभिनय से काफी प्रभावित हुईं। वीडियो में टिशू पेपर से अपने आंसू पोंछते हुए अनन्या अहान को गले लगाती हैं और कहती हैं कि मैं कभी नहीं रोती।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

कजिन अलाना की शादी में भी नहीं रोई थीं अनन्या
अनन्या ने इस वीडियो में यह भी बताया कि वह अलाना और इवोर की शादी के दौरान भी नहीं रोई थीं, लेकिन ‘सैयारा’ ने उन्हें काफी हिट किया और वो इमोशनल हो गईं। 



यह खबर भी पढ़ेंः Saiyaara: तीन दिन में ‘सैयारा’ ने बनाए ये रिकॉर्ड्स, इस मामले में ‘रेड 2’ और ‘स्काई फोर्स’ को पीछे छोड़ा

फिल्म देखकर परिवार के सभी लोग हुए इमोशनल
इस ब्लॉग में पूरा पांडे परिवार नजर आ रहे है। जिसमें अनन्या के अलावा उनकी मां भावना पांडे और अहान के माता-पिता भी नजर आए। सभी फिल्म देखने के बाद काफी इमोशनल दिख रहे हैं और अहान को उनकी फिल्म और अभिनय के लिए बधाई दे रहे हैं। वीडियो में अलाना और आइवर फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए तैयार होते हुए दिखाई दिए। बाहर जाने से पहले, इस जोड़े ने अपने बेटे रिवर के साथ अहान के बड़े पर्दे पर डेब्यू की सफलता की कामना के लिए एक विशेष पूजा की।

जल्द ही सौ करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी ‘सैयारा’
‘सैयारा’ की बात करें तो मोहित सूरी द्वारा निर्देशित यह फिल्म एक सरप्राइज हिट साबित हो रही है। पहले दिन 20 करोड़ के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत करने वाली ‘सैयारा’ तीन दिनों में ही 83 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। फिल्म जल्द ही सौ करोड़ के आंकड़े को पार कर लेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed