फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Rana Daggubati announces his talk show The Rana Connection The announcement disclosed at a Prime Video event

Rana Daggubati: राणा दग्गुबाती ने किया अपने टॉक शो 'द राणा कनेक्शन' का एलान, अभिनेता के दोस्त होंगे शामिल

Tue, 19 Mar 2024 05:23 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 19 Mar 2024 05:23 PM IST
सार

प्राइम वीडियो के इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस खबर का एलान किया गया है। इसके साथ लिखा है, 'मशहूर अभिनेता राणा दग्गुबाती एक रोमांचक और उत्साहजनक टॉक शो को होस्ट करेंगे'।

विज्ञापन
Rana Daggubati announces his talk show The Rana Connection The announcement disclosed at a Prime Video event
राणा दग्गुबाती - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्म 'बाहुबली' के भल्लालदेव यानि अभिनेता राणा दग्गुबाती अपने फैंस के लिए टॉक शो लेकर आए हैं। उनके टॉक शो का एलान हो गया है, जिसका नाम है, 'द राणा कनेक्शन'। इस शो में वह इंडियन सिनेमा के अपने समकालीनों और दोस्तों से बात करते नजर आएंगे। इस शो का मंगलवार को एलान मुंबई में प्राइम वीडियो के एक इवेंट के दौरान किया गया।

विज्ञापन


प्राइम वीडियो पर किया एलान
प्राइम वीडियो के इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस खबर का एलान किया गया है। इसके साथ लिखा है, 'मशहूर अभिनेता राणा दग्गुबाती एक रोमांचक और उत्साहजनक टॉक शो को होस्ट करेंगे। इसमें उनके दोस्त और भारतीय सिनेमा के समकालीन कलाकार शामिल होंगे'।
विज्ञापन

Chamkila: दिलजीत ने लाइव रिकॉर्ड किया है फिल्म 'चमकीला' के लिए गाना, अभिनेता ने फैंस के साथ साझा किया क्लिप
विज्ञापन
विज्ञापन


कई फिल्मों में निभाए हैं दमदार रोल
राणा दग्गुबाती तेलुगु सिनेमा इंडस्ट्री का चर्चित नाम हैं। उन्होंने कई शानदार फिल्मों में दमदार किरदार अदा किए हैं। हालांकि, 'बाहुबली' के बाद उन्हें दुनियाभर में पहचाना जाने लगा। अभिनेता ने 'बाहुबली' (2015) और 'बाहुबली 2' (2017), दोनों ही फिल्मों में यह किरदार अदा किया। राणा न सिर्फ अपने अभिनय के लिए जाने जाते हैं, बल्कि एक निर्माता के रूप में भी उनकी पहचान है। इसके अलावा वह एक उद्यमी भी हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by prime video IN (@primevideoin)


Citadel Honey Bunny: 'सिटाडेल' के आधिकारिक शीर्षक से उठा पर्दा, वरुण धवन-सामंथा की सीरीज का फर्स्ट लुक भी जारी

'मिर्जापुर 3' के बारे में पूछा सवाल
इस टॉक शो के प्रोड्यूसर राजीव रंजन और प्रशांत पोटलुरी हैं। इस टॉक शो को लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उत्साह जताया है। कुछ यूजर्स शो के बारे में और जानकारी मांग रहे हैं। हालांकि, यूजर्स का एक वर्ग प्राइम वीडियो पर भड़क भी रहा है। अधिकांश यूजर्स अमजेन प्राइम वीडियो से 'मिर्जापुर 3' का ट्रेलर जारी करने की डिमांड कर रहे हैं।
Janki Bodiwala Interview: ‘शैतान’ की पूरी शूटिंग खुद को संभाले रखा, लेकिन आखिरी दिन जज्बात हुए बेकाबू और फिर..

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed