Chamkila: दिलजीत ने लाइव रिकॉर्ड किया है फिल्म 'चमकीला' के लिए गाना, अभिनेता ने फैंस के साथ साझा किया क्लिप
फिल्म ‘चमकीला’ में 'चमकीला' का किरदार दिलजीत निभाने वाले हैं। आज दिलजीत ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक पोस्ट साझा करते हुए फिल्म 'चमकीला' की शूटिंग के कुछ दृश्यों को साझा किया है। फिल्म के क्लिप में दिलजीत अपनी रूमानी आवाज में एक अखाड़े में गाते दिखाई दे रहे हैं।
विस्तार
पहली बार हुई लाइव रिकॉर्डिंग
निर्देशक इम्तियाज अली नौ साल बाद 'अमर सिंह चमकीला' फिल्म के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। उन्होंने अपनी इस फिल्म में कई नए प्रयोग किए हैं। 'अमर सिंह चमकीला फिल्म पंजाबी गायक 'अमर सिंह चमकीला' की जिंदगी पर आधारित है। दर्शकों को फिल्म वास्तविकता के नजदीक लगे इसलिए उन्होंने फिल्म के गाने की रिकॉर्डिंग स्टूडियो में करने की बजाय इन्हें शूटिंग करते समय लाइव रिकॉर्ड किया है।
Television Actresses: प्यार में उम्र की सीमा भूलीं ये टीवी हसीनाएं, खुद से छोटे लड़के से रचाया ब्याह
दिलजीत ने 'चमकीला' में गाया है लाइव गाना
फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ में 'चमकीला' का किरदार दिलजीत निभाने वाले हैं। आज दिलजीत ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक पोस्ट साझा करते हुए फिल्म 'चमकीला' की शूटिंग के कुछ दृश्यों को साझा किया है। फिल्म के क्लिप में दिलजीत अपनी रूमानी आवाज में एक अखाड़े में गाते दिखाई दे रहे हैं। इससे पहले भी खबर आई थी कि 'अमर सिंह चमकीला' के गानों को अखाड़ों में रिकॉर्ड किया गया है। इस फिल्म में संगीत ए आर रहमान ने दिया है।
SSMB29: 'एसएसएमबी 29' की रिलीज पर जापानी फैंस से मिलेंगे महेश बाबू! राजामौली की फिल्म को लेकर आया बड़ा अपडेट
फिल्म की रिलीज डेट
इम्तियाज अली की बहुचर्चित फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' में दिलजीत दोसांझ और परिणीति चोपड़ा अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में परिणीति और दिलजीत ने अपने गाने खुद गाए हैं और साथ ही साथ उन गानों की लाइव रिकॉर्डिंग की गई है। दर्शक इस फिल्मों को देखने के लिए काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। 12 अप्रैल 2024 को यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।