फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ramayana star Ranbir Kapoor buys land in Ayodhya says Ayodhya has chosen me

'रामायण' की रिलीज से पहले रणबीर कपूर ने रामनगरी में खरीदी जमीन, बोले- अयोध्या ने मुझे चुना है

Fri, 15 May 2026 12:09 AM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Fri, 15 May 2026 12:09 AM IST
सार

Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर ने अयोध्या में एक प्रॉपर्टी खरीदी है। इसके बारे में उन्होंने कहा है कि अयोध्या ने उन्हें चुना है। अयोध्या में दूसरे कलाकारों ने भी प्रॉपर्टी खरीदी है।
 

विज्ञापन
Ramayana star Ranbir Kapoor buys land in Ayodhya says Ayodhya has chosen me
रामायण से रणबीर कपूर का लुक - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

विस्तार

रणबीर कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म 'रामायण' को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच उन्होंने उत्तर प्रदेश के अयोध्या में जमीन का एक टुकड़ा खरीदा है। एक रियल एस्टेट कंपनी ने गुरुवार को यह जानकारी दी है।
विज्ञापन


3.31 करोड़ रुपये का हुआ निवेश
एक आधिकारिक बयान के अनुसार, यह सौदा 2,134 वर्ग फुट के जमीन के टुकड़े के लिए लगभग 3.31 करोड़ रुपये में हुआ है। यह प्लॉट 'द सरयू' प्रोजेक्ट का हिस्सा है, जो सरयू नदी के किनारे स्थित 75 एकड़ का एक प्लॉटेड प्रोजेक्ट है।
विज्ञापन

Ramayana star Ranbir Kapoor buys land in Ayodhya says Ayodhya has chosen me
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
क्या बोले रणबीर कपूर?
इस निवेश के बारे में कपूर ने कहा, 'मेरा मानना है कि अयोध्या ने मुझे चुना है। मैंने बस इस पुकार का जवाब दिया है। अयोध्या हमारे इतिहास में गहराई से बसा हुआ है और हमारे सांस्कृतिक ताने-बाने का एक अहम हिस्सा है। 'द सरयू' में यह जमीन मेरे लिए एक जरिया बनी, जिससे मैं यह पक्का कर सकूं कि यह मेरे परिवार के लिए मेरी विरासत का हिस्सा बने।'

Cannes: गुजराती फिल्म 'लालो' ने रचा इतिहास, कान में पहुंची मूवी; निर्देशक ने कही बड़ी बात

अमिताभ बच्चन खरीद चुके प्रॉपर्टी
कपूर के अलावा, अमिताभ बच्चन ने भी अयोध्या में चार प्रॉपर्टीज खरीदी हैं। एचटी के अनुसार, 2025 में इस दिग्गज अभिनेता ने शहर में 25,000 वर्ग फुट का एक प्लॉट 40 करोड़ रुपये में खरीदा था। उन्होंने 'द सरयू' प्रोजेक्ट में भी 14.5 करोड़ रुपये का निवेश किया है और 54,000 वर्ग फुट का एक प्लॉट खरीदा है। यह अमिताभ के पिता हरिवंश राय बच्चन के ट्रस्ट के नाम पर रजिस्टर्ड है।
विज्ञापन

Ramayana star Ranbir Kapoor buys land in Ayodhya says Ayodhya has chosen me
'लव एंड वॉर' को लेकर रणबीर कपूर ने किए कई खुलासे - फोटो : इंस्टाग्राम@ranbirkapooronline
रणबीर कपूर का वर्कफ्रंट
रणबीर कपूर अगली बार नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' में भगवान राम के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म का पहला हिस्सा दिवाली 2026 पर रिलीज होने वाला है। उनके पास आलिया भट्ट और विक्की कौशल के साथ 'लव एंड वॉर' भी है। इस फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed