फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Laalo reaches Cannes film festival marking global milestone for Gujarati cinema

Cannes: गुजराती फिल्म 'लालो' ने रचा इतिहास, कान में पहुंची मूवी; निर्देशक ने कही बड़ी बात

Thu, 14 May 2026 11:36 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Thu, 14 May 2026 11:36 PM IST
सार

Laalo In Cannes 2026: गुजराती फिल्म 'लालो- कृष्ण सदा सहायते' को भारत में बहुत प्यार मिला था। अब इसे ग्लोबल लेवल पर पहचान मिल रही है। आइए जानते हैं फिल्म के कान में पहुंचने पर निर्देशक ने क्या कहा है?

विज्ञापन
Laalo reaches Cannes film festival marking global milestone for Gujarati cinema
लालो - फोटो : यूट्यूब

विस्तार

गुजराती फिल्म 'लालो- कृष्ण सदा सहायते' ने कान फिल्म फेस्टिवल में इतिहास रच दिया है। यह उन पहली गुजराती फिल्मों में से एक बन गई है जो ग्लोबल लेवल पर पहुंची है। यह फिल्म भारत की क्षेत्रीय कहानियों को अंतरराष्ट्रीय दर्शकों तक ले गई है।

विज्ञापन


निर्माताओं ने दर्शकों को दिया धन्यवाद
कान में 'लालो' का पहुंचना गुजराती सिनेमा के लिए मील का पत्थर है। फिल्म की कामयाबी और ग्लोबल पहचान के लिए आभार व्यक्त करते हुए, निर्माताओं ने इस पूरे सफर के दौरान सपोर्ट देने के लिए दर्शकों को धन्यवाद कहा है।

विज्ञापन

Laalo reaches Cannes film festival marking global milestone for Gujarati cinema
लालो: कृष्णा सदा सहायते - फोटो : यूट्यूब
क्या बोले निर्देशक?
फिल्म के निर्देशक अंकित सखिया ने एक बयान में कहा 'कान फिल्म फेस्टिवल में 'लालो' की अगुआई करना हमारे लिए गर्व की बात है। हमारा मानना है कि हमारी भाषा, हमारी संस्कृति और यह फिल्म ही हमें यहां तक लाई है। हमें 'लालो' के जरिए गुजरात और उसकी संस्कृति का एक छोटा सा हिस्सा ग्लोबल स्तर पर ले जाने का सम्मान मिला है। हमें उम्मीद है कि यह फिल्म भाषा और सीमाओं से परे जाकर लोगों के दिलों से जुड़ेगी।'


 
विज्ञापन

Laalo reaches Cannes film festival marking global milestone for Gujarati cinema
लालो: कृष्णा सदा सहायते - फोटो : यूट्यूब
क्या बोले फिल्म के निर्माता?
फिल्म के निर्माता अजय पड़ारिया, जय व्यास और जिगर दलसानिया ने कहा कि इस फिल्म की कल्पना हमेशा एक ऐसी कहानी के रूप में की गई थी जो सीमाओं से परे जाकर दर्शकों के दिलों को छू सके। निर्माताओं ने एक बयान में कहा, ''लालो' के निर्माताओं के तौर पर, हमारी सबसे बड़ी प्रेरणा हमेशा यही रही है कि हम इस कहानी को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाएं। सिनेमा तब सार्थक बनता है जब वह लोगों के दिलों तक पहुंचता है।'

Raja Shivaji VS Bhooth Bangla: 14वें दिन 'राजा शिवाजी' ने दिखाया दम, धीमी रफ्तार से जारी 'भूत बंगला' की कमाई
विज्ञापन

कब रिलीज हुई फिल्म?
बता दें कि फिल्म 'लालो- कृष्ण सदा सहायते' में रीवा रच, श्रुहद गोस्वामी और करण जोशी अहम किरदारों में हैं। यह 9 जनवरी 2026 को रिलीज हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed