फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ram charan wife upasana konidela commented on wax statue says just Listening and looking great

Ram Charan: राम चरण के स्टैच्यू पर पत्नी ने किया कमेंट, कहा- बस सुन रहे हैं और शानदार हैं

Mon, 12 May 2025 08:45 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Mon, 12 May 2025 08:45 PM IST
सार

Ram Charan Statue: लंदन में राम चरण का स्टैच्यू लगाया है। राम चरण इसे देखने लंदन पहुंचे थे। अब उनकी पत्नी ने स्टैच्यू की तस्वीरें और वीडियो शेयर की है और एक नोट लिखा है।

विज्ञापन
Ram charan wife upasana konidela commented on wax statue says just Listening and looking great
राम चरण के स्टैच्यू के साथ राम चरण और उनकी पत्नी उपासना कोनिडेला - फोटो : इंस्टाग्राम @upasanakaminenikonidela

विस्तार

साउथ के सुपर स्टार राम चरण का वैक्स स्टैच्यू लंदन के जाने माने मैडम तुसाद म्यूजियम में लगाया गया है। राम चरण अपने परिवार के साथ इस स्टैच्यू को देखने पहुंचे। अब उनकी पत्नी उपासना कोनिडेला ने राम चरण के स्टैच्यू की नई तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने तस्वीरों के कैप्शन में बेहतरीन लाइन लिखी है।
विज्ञापन

क्या है तस्वीरों और वीडियो में?
राम चरण की पत्नी उपासना कोनिडेला ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उसमें देखा जा सकता है कि वह राम चरण के स्टैच्यू के पास बैठी हैं। एक वीडियो में राम चरण अपने कुत्ते को संभाल रहे हैं और स्टैच्यू के साथ पोज दे रहे हैं। एक और तस्वीर में राम चरण अपने परिवार के साथ स्टैच्यू के साथ पोज दे रहे हैं। 
Tom Cruise: टॉम क्रूज ने पूर्व पत्नी निकोल किडमैन को बताया महान अभिनेत्री, इस तरह फिल्म में दिलाया काम
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Ram charan wife upasana konidela commented on wax statue says just Listening and looking great
लंदन में फैंस के बीच राम चरण - फोटो : एक्स (ट्विटर)
तस्वीरों के कैप्शन में लिखी दिलचस्प बात
तस्वीरों के कैप्शन में उपासना कोनिडेला ने लिखा है 'राइम की टीम या राम चरण की टीम? कभी-कभी मोम वाला संस्करण बेहतर पति बनाता है। हर फोटो में वह बस सुन रहे हैं और शानदार दिख रहे हैं।' तस्वीरों पर कई फैंस बेहतरीन कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है 'ये तो बिलकुल असली लग रहा है।' एक दूसरे यूजर ने लिखा है 'इससे बेहतर नहीं बन सकता।'
Anurag Kashyap: बेटी आलिया की शादी के लिए अनुराग कश्यप के पास नहीं थे पैसे, इस एक्टर ने की थी मदद
विज्ञापन

परिवार के साथ लंदन पहुंचे थे राम चरण
स्टैच्यू के अनावरण पर राम चरण अपने परिवार के साथ लंदन पहुंचे थे। राम चरण का स्टैच्यू देखने में बिल्कुल असली लग रहा है। राम चरण ने अपने स्टैच्यू के साथ पोज दिया है। यूजर असली और नकली राम चरण को पहचानने में कंफ्यूज हैं। राम चरण ने अपने स्टैच्यू की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
मैडम तुसाद म्यूजियम ने राम चरण और उनके पालतू कुत्ते को अमर कर दिया है। राम चरण के स्टैच्यू का शनिवार को लंदन में अनावरण किया गया। इस मौके पर राम चरण के पिता, अभिनेता चिरंजीवी भी थे।

राम चरण की आने वाली फिल्म 
इस साल राम चरण की एक पैन इंडिया फिल्म ‘गेम चेंजर’ रिलीज हुई, इस फिल्म में उनके साथ कियारा नजर आईं । इन दिनों वह अपनी एक आने वाली फिल्म ‘पेड्डी’ की शूटिंग भी कर रहे हैं। इस फिल्म में जान्हवी कपूर भी नजर आएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed