फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Tom Cruise praise his ex wife Nicole Kidman which made him suggest her name for Eyes Wide Shut

Tom Cruise: टॉम क्रूज ने पूर्व पत्नी निकोल किडमैन को बताया महान अभिनेत्री, इस तरह फिल्म में दिलाया काम

Mon, 12 May 2025 07:33 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Mon, 12 May 2025 07:33 PM IST
सार

Tom Cruise Nicole Kidman: टॉम क्रूज ने अपनी पूर्व पत्नी निकोल किडमैन की तारीफ की है। आइए इस खबर में जानते हैं कि उन्होंने कैसे अपनी पूर्व पत्नी निकोल किडमैन का नाम एक फिल्म के लिए सुझाया था।

विज्ञापन
Tom Cruise praise his ex wife Nicole Kidman which made him suggest her name for Eyes Wide Shut
टॉम क्रूज, निकोल किडमैन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज जल्द ही फिल्म 'मिशन इम्पॉसिबल 8' में नजर आने वाले हैं। इससे पहले उन्होंने अपनी पूर्व पत्नी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि उनकी पूर्व पत्नी निकोल किडमैन एक 'महान अभिनेत्री' हैं। इसलिए उन्हें फिल्म 'आइज वाइड शट' में काम मिला। 'आइज वाइड शट' साल 1999 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन स्टेनली कुब्रिक ने किया था। 
विज्ञापन

इस तरह फिल्म में मिला काम
क्रूज ने उस वक्त निर्देशक स्टेनली कुब्रिक से हुई मुलाकात को याद किया। क्रूज ने साइट एंड साउंड पत्रिका से कहा 'मैं उनके घर गया। मैंने एक दिन पहले स्क्रिप्ट पढ़ी और हमने पूरा दिन उस पर बात करते हुए बिताया। मैं उनकी सभी फिल्मों के बारे में जानता था। इसके बाद मूल रूप से वह और मैं एक-दूसरे को जानने लगे। जब हम ऐसा कर रहे थे, तो मैंने निकोल किडमैन को (ऐलिस की भूमिका) निभाने का सुझाव दिया। क्योंकि जाहिर है वह एक बेहतरीन अभिनेत्री हैं।'
Mission Impossible 8: अमेरिका से पहले भारत में रिलीज होगी टॉम क्रूज की 'मिशन इंपॉसिबल 8'; नोट कर लें यह तारीख
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Tom Cruise praise his ex wife Nicole Kidman which made him suggest her name for Eyes Wide Shut
टॉम क्रूज-पेरिस ओलंपिक 2024 - फोटो : सोशल मीडिया
टॉम क्रूज और निकोल का रिश्ता
अभिनेता फिल्म 'आइज वाइड शट' को बनाने के लिए इतने उत्साहित थे कि उन्होंने निर्देशक से कहा '(फिल्म बनाने के लिए) जो भी करना होगा, हम करेंगे।'
टॉम क्रूज और निकोल किडमैन की शादी 1990 से 2001 तक चली। उन्होंने अपनी शादी के दौरान दो बच्चों को गोद लिया। दोनों के नाम इसाबेला क्रूज और कॉनर क्रूज हैं।
विज्ञापन

इस फिल्म में नजर आएंगे टॉम क्रूज
टॉम क्रूज जल्द ही 'मिशन इम्पॉसिबल- द फाइनल रेकनिंग' में नजर आएंगे। यह फिल्म भारत के सिनेमाघरों में 17 मई को रिलीज होने वाली है। भारत में ये फिल्म हिंदी, अंग्रेजी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी। टॉम क्रूज की ब्लॉकबस्टर एक्शन फ्रैंचाइजी की आठवीं किस्त है।
14 मई को, फिल्म का विश्व प्रीमियर कान फिल्म फेस्टिवल में होगा। कान में टॉम क्रूज की पहले रिलीज हुई फिल्में 'फार एंड अवे' (1992) और 2022 में 'टॉप गन: मेवरिक' प्रदर्शित की जा चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed