पत्नी के जन्मदिन पर राजकुमार राव ने लुटाया प्यार, अनदेखी तस्वीरें शेयर कर लिखी प्यारी पोस्ट
Rajkummar Rao Birthday Wish To Patralekha: राजकुमार राव ने अपनी पत्नी पत्रलेखा के जन्मदिन के मौके पर उन पर प्यार लुटाया है। उन्होंने पत्नी के साथ तस्वीरें शेयर कर एक बेहतरीन पोस्ट लिखी है।
विस्तार
पत्नी के साथ राजकुमार राव
राजकुमार राव ने इंस्टाग्राम पर अपनी पत्नी के साथ कई तस्वीरें शेयर की हैं। एक तस्वीर में दोनों दूल्हा-दुल्हन के रूप में नजर आ रहे हैं। कई दूसरी तस्वीरों में वह अपनी पत्नी के साथ सैर पर निकले हैं। एक और तस्वीर में अभिनेता अपनी पत्नी के साथ पूजा कर रहे हैं।
विज्ञापन विज्ञापन
राजकुमार राव ने लिखी प्यारी पोस्ट
राजकुमार राव ने अपनी पत्नी को लेकर पोस्ट में लिखा है 'माय लव आपको जन्मदिन की बधाई। तुम मेरी सबसे अच्छी चीज हो। तुम मेरे घर का दिल हो। मैं और पार्वती बहुत भाग्यशाली हैं कि तुम हमारी जिंदगी में हो। तुम सबसे अच्छी पार्टनर, सबसे अच्छी मां और सबसे अच्छी बेटी हो। तुम जैसी सबसे अद्भुत महिला को जन्मदिन की शुभकामनाएं। तुम पर भगवान का आशीर्वाद बना रहे।'
राजकुमार राव की पोस्ट को कई यूजर्स लाइक कर रहे हैं। इस पर कई सेलेब्स ने कमेंट किए हैं। अभिनेत्री दीया मिर्जा ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए दिल वाले इमोजी बनाए हैं। वहीं भूमि पेडनेकर ने पत्रलेखा को टैग करते हुए जन्मदिन की बधाई दी है।
आपको बता दें कि राजकुमार राव और पत्रलेखा ने 11 वर्षों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी की थी। दोनों ने 2021 में शादी की। नवंबर 2025 में दोनों ने अपने पहले बच्चे पार्वती का स्वागत किया।
नए लुक पर प्रतिक्रिया
हाल ही में राजकुमार राव एक इवेंट में नए लुक में नजर आए। उनके फैंस ने उनके भरे चेहरे और कम बालों को लेकर चिंता जाहिर की। इस पर अभिनेता ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा 'मेरी पहचान मेरी कला से है। मैंने अभी अपनी अगली बायोपिक 'निकम' की शूटिंग पूरी की है। इसके लिए मुझे शारीरिक रूप से बदलाव करने पड़े, जो मुझे बहुत पसंद हैं।'