फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anupam Kher said Govinda should not allow his personal life to overlap his public image

अनुपम खेर: एक्टर ने की गोविंदा की तारीफ, निजी जीवन पर दिया यह बड़ा सुझाव, जानें क्या दी सलाह?

Thu, 24 Sep 2026 04:24 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Thu, 24 Sep 2026 04:24 PM IST
सार

Anupam Kher On Govinda: बीते दिनों अभिनेता गोविंदा का जीवन काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। इस पर एक्टर अनुपम खेर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। इसके साथ ही उन्होंने गोविंदा को नसीहत भी दी। जानें क्या बोले अनुपम...

विज्ञापन
Anupam Kher said Govinda should not allow his personal life to overlap his public image
अनुपम खेर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अभिनेता अनुपम खेर और गोविंदा ने कई फिल्मों में साथ काम किया है। एक बातचीत के दौरान अनुपम ने एक्टर की निजी जिंदगीं के बारे में काफी कुछ कहा है। इसके अलावा गोविंदा के अभिनय की तारीफ की।
विज्ञापन

गोविंदा पर क्या बोले अनुपम? 

बीते दिनों गोविंदा के व्यक्तिगत जीवन में चल रहीं मुश्किलें चर्चा का विषय रही हैं। अब इस पर फरीदून शहरयार से हुई बातचीत में अनुपम ने कहा, ‘मैं गोविंदा का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं। मुझे लगता है कि वह उन बेहतरीन अभिनेताओं में से एक हैं जिनके साथ मैंने काम किया है। मैंने उनके साथ 10-12 फिल्में की हैं। अभिनय, नृत्य और अभिनय में कोई भी उनका मुकाबला नहीं कर सकता।” उन्होंने आगे कहा, “लेकिन आपको अपने निजी जीवन या अपनी आदतों को अपने पूरे जीवन पर हावी नहीं होने देना चाहिए।'

विज्ञापन

Anupam Kher said Govinda should not allow his personal life to overlap his public image
गोविंदा, अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

मैं फैसला करने वाला कोई नहीं
आगे अपनी बातचीत में अनुपम खेर ने कहा, ‘मुझे उस पर फैसला सुनाने का कोई अधिकार नहीं है। वह अपनी जिंदगी को बेहतर जानता है और वह इससे निपट सकता है। मैंने उसे एक बार फोन किया था और उसने कहा कि वह मुझे वापस कॉल करेगा। मैं उसे यह कहना चाहता था कि यह समय भी बीत जाएगा। हर किसी के जीवन में दुखद घटनाएं होती हैं। मुझे नहीं लगता कि समस्या यह है कि उसे खुद को मार्केट करना नहीं आता। मुझे लगता है कि वह अपने आसपास के माहौल और अपने जीवन से उलझ गया है, लेकिन उसने अभी तक हार नहीं मानी है, इसलिए उम्मीद बाकी है। मैं प्रार्थना करता हूं कि वह फिर से उठ खड़ा हो और जितना काम कर रहा है उससे कहीं ज्यादा काम करे।’

विज्ञापन

Anupam Kher said Govinda should not allow his personal life to overlap his public image
गोविंदा और रानी स्वर्णकार - फोटो : सोशल मीडिया

बप्पा के दर्शन करने रानी के साथ पहुंचे अभिनेता 
हाल ही में गणपति जी के दर्शन करने अभिनेता गोविंदा लालबागचा राजा के दरबार पहुंचे थे। वहां उन्होंने प्रार्थना की और अंतिम आरती में भाग लिया। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी नहीं बल्कि को-स्टार रानी स्वर्णकार मौजूद थीं। इसके बाद उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

विज्ञापन

Anupam Kher said Govinda should not allow his personal life to overlap his public image
गोविंदा और रानी स्वर्णकर - फोटो : सोशल मीडिया

रानी को लेकर सुनीता और गोविंदा में तनाव
जुलाई में गोविंदा ने रानी को अपनी आगामी फिल्म ‘रूपा’ में नई सह-कलाकार के रूप में मीडिया के सामने पेश किया। उसके बाद कुछ समय पहले वह रानी के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर दिखे। इस पर उनकी पत्नी सुनीता ने मीडिया के सामने नराजगी जताई थी। उन्होंने कहा, ‘ये कहवत सुना है कभी, 'विनाश काले विपरीत बुद्धि', उसकी बुद्धि भ्रष्ट हो गई है इसलिए ये सब करता है वो, मैं इस बारे में क्या कहूं?’ 

Anupam Kher said Govinda should not allow his personal life to overlap his public image
गोविंदा और सुनीता आहूजा - फोटो : सोशल मीडिया

सुनीता और गोविंदा की शादी और विवाद 

  •  गोविंदा और सुनीता की शादी 1987 में हुई थी।

  • कपल के दो बच्चे हैं, टीना और यशवर्धन आहूजा। 

  • हाल के महीनों में दोनों के तलाक की अर्जी की खबरों ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। 

  • इसी बीच गोविंदा के रानी स्वर्णकार के साथ संबंधों को लेकर भी अटकलें लगाई गईं। 

  • हालांकि गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने अभिनेता की दूसरी शादी के दावों से इनकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed