फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Triptii Dimri recalls laila majnu co star avinash tiwary sent her to acting workshop That changed perspective

Triptii Dimri: इस अभिनेता की वजह से फिल्मों को लेकर बदला तृप्ति डिमरी का नजरिया, बोलीं- मेरा अभिनय...

Sun, 04 Aug 2024 10:23 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Sun, 04 Aug 2024 10:23 AM IST
सार

इन दिनों तृप्ति डिमरी अपनी आगामी बहुप्रतीक्षित हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भुल भुलैया 3' को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान एक ऐसे सह-कलाकार के बारे में बताया, जिसने फिल्मों को लेकर उनका नजरियां बिल्कुल ही बदल दिया था।

विज्ञापन
Triptii Dimri recalls laila majnu co star avinash tiwary sent her to acting workshop That changed perspective
तृप्ति डिमरी - फोटो : इंस्टाग्राम@TriptiiDimri

विस्तार

संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'एनिमल' में जोया की भूमिका से सभी को आर्शयचकित कर देने वाली अभिनेत्री तृप्ति डिमरी अब नेशनल क्रश बन चुकी हैं। एक्शन थ्रिलर फिल्म 'एनिमल' में उनके किरदार के बाद उन्हें आमतौर पर 'भाभी 2' के नाम से पुकारा जाने लगा है। कुछ भी हो लेकिन 'एनिमल' से तृप्ति को काफी प्रशंसा और ख्याति मिली है। अब तृप्ति ने अपने एक सह-कलाकार की तारीफ की है साथ ही यह भी बताया कि उन्हें फिल्मों को लेकर किसने उनका नजरिया बदला है।
विज्ञापन

 

Triptii Dimri recalls laila majnu co star avinash tiwary sent her to acting workshop That changed perspective
तृप्ति डिमरी - फोटो : इंस्टाग्राम@TriptiiDimri
2017 में श्रेयस तलपड़े की डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म 'पोस्टर बॉयज' से अभिनय की शुरुआत करने वाली तृप्ति ने एक साल बाद रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'लैला मजनू' की थी। इस फिल्म में तृप्ति के अलावा सह-कलाकार अविनाश तिवारी ने मुख्य भूमिका में निभाई थी। यह अविनाश तिवारी ही थे, जिन्होंने तृप्ति को अपने कौशल को निखारने में मदद की और उन्हें एक एक्टिंग वर्कशॉप में शामिल होने का सुझाव भी दिया था। बता दें तृप्ति ने रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'लैला मजनू' में अविनाश तिवारी के साथ काम किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, तृप्ति ने कहा कि एक नवोदित कलाकार के लिए अविनाश तिवारी सबसे अच्छे सह-कलाकार हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Triptii Dimri recalls laila majnu co star avinash tiwary sent her to acting workshop That changed perspective
फिल्म लैला मजनू - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक इंटरव्यू के दौरान, तृप्ति ने अपने सह-कलाकार अविनाश तिवारी की प्रशंसा की , जिन्होंने उनके जैसे नए कलाकार की मदद की। तृप्ति ने यह भी कहा कि वह काफी दयालु हैं। तृप्ति ने यह भी कहा कि वह उनके साथ और अधिक काम करना चाहती हैं। इंटरव्यू के दौरान ने कहा, "उन्होंने एक अभिनय कार्यशाला की सिफारिश की और मुझे वहां भेजा। इससे अभिनय के प्रति मेरा नजरिया बदल गया।"
 
विज्ञापन

Triptii Dimri recalls laila majnu co star avinash tiwary sent her to acting workshop That changed perspective
तृप्ति डिमरी - फोटो : इंस्टाग्राम@TriptiiDimri
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस इंटरव्यू के दौरान तृप्ति ने कहा कि फिल्म 'लैला मजनू' ने उनके लिए एक मजबूत नींव रखी। उन्होंने कहा कि उस समय, उन्हें अभिनय के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी। तृप्ति ने कहा, "मैं अपने अंदर के ज्ञान और निर्देशक के निर्देशों का पालन कर रही थी।" शूटिंग के अपने पहले दिन को याद करते हुए, उन्होंने बताया कि वह एक भी सीन अच्छे से नहीं कर पा रही थीं और जब फिल्म का आखिरी दिन था तब वह जो कर रही थीं, उसमें आत्मविश्वास से भरी हुई थीं। तृप्ति ने कहा, ''फिल्म 'लैला मजनू' के साथ मैं एक अभिनेत्री के रूप में काफी विकसित हुई हूं।"
 

Triptii Dimri recalls laila majnu co star avinash tiwary sent her to acting workshop That changed perspective
तृप्ति डिमरी - फोटो : इंस्टाग्राम@TriptiiDimri
तृप्ति डिमरी बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाने में कामयाब रही हैं। उन्होंने अपने अभिनय कौशल से लाखों प्रशंसकों का दिल जीत लिया है, खासतौर पर फिल्म 'एनिमल' के बाद। उन्होंने श्रीदेवी के साथ 'मॉम' में स्क्रीन साझा किया था। इसके बाद पीरियड हॉरर फिल्म 'बुलबुल', 'एनिमल' और इसके अलावा तृप्ति अभिनेता विक्की कौशल और एमी विर्क के साथ कॉमिक कैपर 'बैड न्यूज' में नजर आईं। अब तृप्ति अभिनेता कार्तिक आर्यन के साथ हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूल भुलैया 3' में नजर आएंगी। यह हॉरर-कॉमेडी फिल्म 2024 दिवाली पर सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है।
Double Ismart Trailer: 'डबल इस्मार्ट' के धांसू टीजर के बाद ट्रेलर आज इस समय होगा रिलीज, नोट कर लें समय
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed