फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Rajinikanth wishes to narendra Modi Mk Stalin and Chandrababu naidu on post Election Results

Rajinikanth: रजनीकांत ने नरेंद्र मोदी को जीत की दी बधाई, स्टालिन-नायडू के लिए हुए खुश

Wed, 05 Jun 2024 08:26 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Wed, 05 Jun 2024 08:26 PM IST
सार

सुपरस्टार रजनीकांत ने प्रधानमंत्री मोदी, तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन और टीडीपी चीफ चंद्रबाबू नायडू को जीत की बधाई दी है।
 

विज्ञापन
Rajinikanth wishes to narendra Modi Mk Stalin and Chandrababu naidu on post Election Results
रजनीकांत - फोटो : इंस्टाग्राम@rajinikanth

विस्तार

रजनीकांत तमिल सिनेमा के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं। किसी भी फिल्म को हिट करना हो तो बस उसके लिए रजनीकांत का उस फिल्म में होना ही काफी है। दर्शक रजनीकांत की फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। लोकसभा चुवान को लेकर रजनीकांत ने प्रधानमंत्री मोदी, तमिलनाडु सीएम एमके स्टालिन और टीडीपी चीफ चंद्रबाबू नायडू को जीत की बधाई दी है।
विज्ञापन


रजनीकांत ने दी जीत की बधाई
अभिनेता रजनीकांत ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा, "मेरे प्रिय मित्र, तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन को बधाई, जिन्होंने राज्य में संसदीय चुनाव जीता।''  इसके अलावा रजनीकांत ने चंद्रबाबू के लिए कहा, ''मेरे मित्र टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने बड़ी सफलता हासिल की है और मैं उन्हें अपनी बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।'' रजनीकांत ने कहा, ''पीएम मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे, उन्हें मेरी शुभकामनाएं।'' इसके अलावा रजनीकांत ने कहा, ''मैंने अभी तक दिल्ली में शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के बारे में फैसला नहीं किया है। मैं आपको जल्द ही बताऊंगा।'' 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


अपनी आध्यात्मिक यात्रा के बारे में भी अनुभव बताया
इसके अलावा रजनीकांत हाल ही में फिल्मों से ब्रेक लेकर आध्यात्मिक यात्रा पर गए थे। उसका अनुभव भी रजनीकांत ने बताया। उन्होंने उत्तराखंड के बद्रीनाथ धाम के बारे में कहा, ''उत्तराखंड का बद्रीनाथ धाम अद्भुत था। वहां जाकर मुझे हर बार एक नया अनुभव होता है, इस बार भी मुझे बहुत अच्छा अनुभव हुआ।"


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दक्षिण भारतीय के दिग्गज अभिनेता रजनीकांत की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'वेट्टैयान' 10 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस दौरान इसकी टक्कर जूनियर एनटीआर की 'देवरा' से रहेगी। इस फिल्म का निर्देशन टीजे ज्ञानवेल ने किया है। बता दें कि 'वेट्टैयान' के बाद, रजनीकांत मास एक्शन ड्रामा फिल्म 'कुली' में नजर आएंगे।
Kushal Tandon: कुशाल टंडन ने शिवांगी जोशी को सरेआम किया किस! थाईलैंड वेकेशन का वीडियो वायरल
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed