फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kushal Tandon KISSES Shivangi Joshi are they dating each other! video Clip From Thailand Vacation Goes Viral o

Kushal Tandon: कुशाल टंडन ने शिवांगी जोशी को सरेआम किया किस! थाईलैंड वेकेशन का वीडियो वायरल

Wed, 05 Jun 2024 07:22 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Wed, 05 Jun 2024 07:22 PM IST
सार

शिवांगी जोशी और कुशाल टंडन का एक किस करते हुए वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर यही लग रहा है कि ये दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

विज्ञापन
Kushal Tandon KISSES Shivangi Joshi are they dating each other! video Clip From Thailand Vacation Goes Viral o
कुशाल टंडन-शिवांगी जोशी - फोटो : इंस्टाग्राम@therealkushaltandon

विस्तार

टीवी जगत में कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी दोनों ही कलाकार काफी मशहूर हैं। दोनों ने कई टीवी सीरियल्स से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है। कुशाल टंडन 39 साल के हैं, जबकि शिवांगी अब 26 की हुई हैं। दोनों के बीच 13 साल का अंतर है। दोनों की लव केमिस्ट्री लगातार चर्चा में बनी रहती है। अब शिवांगी जोशी और कुशाल टंडन के डेटिंग की खबरें कई दिनों से सोशल मीडिया पर लगातार आ रही हैं। ऐसे में अब दोनों का किस करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन


वायरल वीडियो
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह वीडियो उनके थाईलैंड वेकेशन का है, जिसमें कुशाल अभिनेत्री शिवांगी को किस करते नजर आ रहे हैं। वायरल क्लिप में कुशाल शिवांगी के गालों पर किस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के आधार पर नेटिजन्स को इस बात पर सोचने के लिए मजबूर कर दिया है कि क्या वाकई में दोनों कलाकार रोमांटिक रिलेशनशिप में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by follow 👉 (@kushiv.world_)



डेटिंग की खबरें
शिवांगी जोशी और कुशाल टंडन के वायरल वीडियो से उनके फैंस यही अनुमान लगा रहे है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शिवांगी और कुशाल को 'बरसातें' के सेट पर एक-दूसरे से प्यार हो गया और तब से वे साथ हैं। दोनों ही स्टार्स इस रिलेशनशिप को लेकर काफी सीरियस हैं। हो सकता है कि दोनों जल्द ही सगाई भी कर लें। हालांकि कुछ दिनों पहले कुशाल ने उनकी डेटिंग की खबरों को खारिज कर दिया था और इससे जुड़ा एक पोस्ट अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया था। उन्होंने लिखा था, "यार मीडिया वाले। मेरी सगाई हो रही है, हमें वह नहीं पता? मैं थाईलैंड में मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग कर रहा हूं।"

शिवांगी के जन्मदिन पर कुशाल का पोस्ट
इस साल जब मई में शिवांगी को जन्मदिन था। कुशाल ने शिवांगी के जन्मदिन पर एक पोस्ट साझा किया था। उन्होंने लिखा था, "जन्मदिन मुबारक हो मेरी खूबसूरत, आज, मैं आपको और आप जिस अविश्वसनीय व्यक्ति हैं, उसका जश्न मनाता हूं। आप बहुत दयालु हैं, आप बहुत कोमल हैं, आप बहुत मजेदार हैं, आप वह सब कुछ हैं जो एक लड़की को होना चाहिए, और मैं आपको अपने जीवन में पाकर बहुत आभारी हूं। एक साथ कई और जन्मदिन मनाने के लिए चीयर्स, खूबसूरत यादें बनाते हुए लाग रंग की हार्ट इमोजी भी साझा की थी।

टीवी सीरियल 'बरसातें- मौसम प्यार का' में शिवांगी जोशी और कुशाल टंडन की केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया। इस शो का निर्माण एकता और शोभा कपूर ने बालाजी टेलीफिल्म्स के बैनर तले किया था। इसका प्रीमियर जुलाई 2023 में होना था, लेकिन इस साल की शुरुआत में यह ऑफ-एयर हो गया।
Kartik Aaryan: सूरज बड़जात्या की फिल्म में सलमान खान हुए रिप्लेस! प्रेम की भूमिका निभाएंगे यह अभिनेता


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed