फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   rajinikanth kamal haasan reunion after 46 years lokesh kanagaraj to direct gangster drama produced by kamal

Rajinikanth-Kamal Haasan: 46 साल बाद साथ काम करेंगे रजनीकांत-कमल हासन? डायरेक्टर लोकेश बोले- 'दोनों 30 मिनट…'

Tue, 19 Aug 2025 08:01 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Tue, 19 Aug 2025 08:01 PM IST
सार

Lokesh Kanagaraj: साउथ के दो दिग्गज सुपरस्टार्स रजनीकांत और कमल हासन के एक साथ एक ही फिल्म में काम करने को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। अगर ये सच साबित होती है तो दोनों 46 साल बाद एक ही फिल्म में नजर आएंगे।

विज्ञापन
rajinikanth kamal haasan reunion after 46 years lokesh kanagaraj to direct gangster drama produced by kamal
रजनीकांत, कमल और लोकेश - फोटो : एक्स

विस्तार

सुपरस्टार रजनीकांत और दिग्गज अभिनेता-निर्देशक कमल हासन 46 वर्षों बाद फिर से एक ही फिल्म में नजर आ सकते हैं। जी हां, तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेताओं को एक साथ लाने की योजना तैयार कर रहे हैं निर्देशक लोकेश कनगराज, जो कि एक दमदार गैंगस्टर ड्रामा फिल्म बना रहे हैं, जिसे प्रोड्यूस करेंगे खुद कमल हासन और ऐसी खबरें हैं कि इस फिल्म में कमल के साथ लंबे समय के बाद थलाइवा रजनीकांत नजर आ सकते हैं।

विज्ञापन


46 साल बाद होगी ऐतिहासिक वापसी
दोनों सुपरस्टार्स ने आखिरी बार 1979 में फिल्म 'निनैथले इनिक्कुम' में साथ स्क्रीन शेयर की थी। इसके बाद दोनों ने अपने-अपने सफर में नई ऊंचाइयां हासिल कीं- रजनीकांत ने बड़े पैमाने पर ‘मास एंटरटेनर’ के तौर पर अपनी पहचान बनाई, जबकि कमल हासन ने नायाब स्क्रिप्ट चुनकर और निर्देशन में हाथ आजमाकर फिल्म जगत में अलग मुकाम हासिल किया।
विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: Ramayana: नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में अमित सियाल निभाएंगे सुग्रीव की भूमिका, जानिए पूरी अपडेट
विज्ञापन
विज्ञापन


अब खबर है कि लोकेश कनगराज इस प्रोजेक्ट को लेकर दोनों दिग्गजों को एक साथ ला रहे हैं। कहानी उम्रदराज गैंगस्टरों और उनके अतीत से जुड़े रहस्यों पर आधारित होगी। कहा जा रहा है कि फिल्म का टकराव हिंसा, विरासत और अधूरी दुश्मनी पर केंद्रित रहेगा।

रजनीकांत की फिल्म की शानदार कमाई
ये खबर ऐसे समय में सामने आई है जब रजनीकांत की हालिया रिलीज ‘कुली’ को भले ही मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिली हों, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म लगातार रफ्तार पकड़ रही है। दूसरी ओर कमल हासन की ‘थग लाइफ’ दर्शकों को उतना आकर्षित नहीं कर पाई और कलेक्शन के मामले में संघर्ष करती रही। ऐसे में दोनों का साथ आना दर्शकों और इंडस्ट्री के लिए उम्मीदों का नया दरवाज़ा खोलता है।

कमल और रजनीकांत की दोस्ती
कमल हासन ने हाल ही में रजनीकांत के करियर के 50 साल पूरे होने पर सोशल मीडिया पर एक भावुक नोट साझा किया था। उन्होंने लिखा कि वो रजनीकांत को न केवल दोस्त बल्कि सिनेमा का असली सुपरस्टार मानते हैं और उन्हें इस उपलब्धि पर बधाई दी। कमल का यह संदेश इस प्रोजेक्ट की अटकलों को और मजबूत करने वाला साबित हुआ।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kamal Haasan (@ikamalhaasan)




लोकेश कनगराज का बयान
वहीं निर्देशक लोकेश कनगराज ने कई बार कहा है कि उनकी ख्वाहिश रही है कि रजनीकांत और कमल एक साथ पर्दे पर लौटें। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि महामारी से पहले यह योजना बन चुकी थी, लेकिन हालात बिगड़ने से प्रोजेक्ट रुक गया। लोकेश का मानना है कि यह फिल्म तभी संभव है जब दोनों दिग्गज खुद इसे आगे बढ़ाने का निर्णय लें। उन्होंने साफ कहा—'अगर रजनीकांत और कमल मुझे बुलाएंगे, तो मैं सबकुछ छोड़कर यह फिल्म करूंगा।'

लोकेश के सामने चुनौतियां
लोकेश मानते हैं कि दोनों दिग्गजों को एक साथ कास्ट करना आसान नहीं होगा। दोनों की शख्सियत इतनी बड़ी है कि स्क्रिप्ट, कलाकार और बजट के स्तर पर भारी चुनौतियां सामने आएंगी। लेकिन अगर यह प्रोजेक्ट आगे बढ़ा, तो यह तमिल सिनेमा के इतिहास की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक होगी।

लोकेश के हालिया प्रोजेक्ट्स
वर्तमान में लोकेश कनगराज की ‘कुली’ रिलीज हो चुकी है जिसमें रजनीकांत मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में उपेंद्र, नागार्जुन, सत्यराज और सौबिन शाहीर जैसे सितारे भी नजर आ रहे हैं, साथ ही आमिर खान का विशेष कैमियो है। दूसरी ओर कमल हासन ने भी अपनी नई फिल्म ‘इंडियन 2’ को लेकर चर्चा बटोरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed