फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Amit sial will play sugriv role in ramayana film know full updates

Ramayana: नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में अमित सियाल निभाएंगे सुग्रीव की भूमिका, जानिए पूरी अपडेट

Tue, 19 Aug 2025 07:23 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Tue, 19 Aug 2025 07:23 PM IST
सार

Amit Sial In Ramayana: रणबीर कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ को लेकर काफी क्रेज बना हुआ है। अब एक जानकारी सामने आ रही है कि अभिनेता अमिता सियाल फिल्म में सुग्रीव की भूमिका निभाएंगे। 

विज्ञापन
Amit sial will play sugriv role in ramayana film know full updates
अमित सियाल - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'रामायण' के एक-एक अपडेट का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। सबसे ज्यादा फिल्म के किरदारों को लेकर दर्शक उत्साहित हैं। अब अमर उजाला को मिली जानकारी के मुताबिक 'रामायाण' फिल्म में अमित सियाल सुग्रीव का किरदार निभा रहे हैं। हालांंकि इस बारे में मेकर्स ने अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है। आइए जानते हैं पूरी खबर। 

विज्ञापन

सुग्रीव की भूमिका में दिखेंगे अमित सियाल
महाकाव्य रामायण में वानर राज सुग्रीव एक बहुत ही महत्वपूर्ण पात्र हैं, जो बाली के छोटे भाई हैं। रणबीर कपूर अभिनीत 'रामायण' फिल्म में सुग्रीव की भूमिका टैलेंटेड एक्टर अमित सियाल निभाएंगे। ये जानकारी अमर उजाला को मिली है। अब दर्शकों को मेकर्स द्वारा इसके आधिकारिक एलान का इंतजार है। आपको बताते चलें कि इससे पहले कहा जा रहा था कि अमित सियाल बाली की भूमिका निभाते दिखेंगे। हालांकि, अब यह साफ हो गया है कि अभिनेता सुग्रीव का ही किरदार निभा रहे हैं। 

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Deepika Padukone: 100 दिन तक शूटिंग करेंगी दीपिका, अल्लू अर्जुन और एटली की फिल्म AA22xA6 पर आया अपडेट

विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ हिस्सों की शूटिंग हो चुकी है
इसके साथ ही जानकारी मिली है कि अमित सियाल ने 'रामायण' फिल्म में कुछ हिस्सों की शूटिंग भी कर ली है। अभिनेता को वानर राज सुग्रीव की भूमिका में देखना दर्शकों के लिए रोमांचक अनुभव होने वाला है। 


अमित सियाल का वर्कफ्रंट
अमित सियाल की फिल्मों की बात करें, तो उन्हें आखिरी बार अजय देवगन अभिनीत ‘रेड 2’ में देखा गया था, जिसमें उन्होंने लल्लन सुधीर की भूमिका निभाई थी। इस किरदार को दर्शकों ने खूब सराहा था। 


रामायण फिल्म की स्टारकास्ट
रामायण फिल्म के स्टारकास्ट की बात करें, तो इसमें रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में हैं, वहीं साईं पल्लवी मां सीता के रूप में दिखेंगी। इनके अलावा सनी देओल हनुमान और यश रावण की भूमिका में नजर आएंगे। नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही ‘रामायण’ फिल्म दो भागों में रिलीज होगी। इसका पहला भाग दिवाली 2026 और दूसरा भाग 2027 में रिलीज होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed