फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Raid 2 Star Cast Top Actors Who Delivered Standout Performances

Raid 2 Actors: ‘रेड 2’ फिल्म में अजय देवगन ही नहीं, बल्कि इन एक्टर्स के अभिनय ने भी दर्शकों को बनाया दीवाना

Sun, 04 May 2025 11:09 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Sun, 04 May 2025 11:09 AM IST
सार

Raid 2 Actors: हाल ही में अजय देवगन अभिनीत फिल्म 'रेड 2' सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म में अजय देवगन और रितेश देशमुख के अलावा ऐसे भी कलाकार हैं, जिन्होंने शानदार अभिनय किया है। आइए जानते हैं फिल्म के उन एक्टर्स के बारे में, जिन्होंने अपनी एक्टिंग से किया सरप्राइज।

विज्ञापन
Raid 2 Star Cast Top Actors Who Delivered Standout Performances
'रेड 2' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : साभार-@imdb.com

विस्तार

अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रेड 2' एक मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई, जिसमें भष्टाचार के खिलाफ ईमानदार अफसर की लड़ाई दिखाई गई है। इस थ्रिलर फिल्म में अजय देवगन के अलावा कई कलाकारों ने अपने शानदार अभिनय से सबको चौंका दिया है। जानिए उन एक्टर्स के बारे में।

विज्ञापन
Trending Videos

Raid 2 Star Cast Top Actors Who Delivered Standout Performances
गोविंद नामदेव - फोटो : इंस्टाग्राम @realgovindnamdev

गोविंद नामदेव
बॉलीवुड अभिनेता गोविंद नामदेव अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। 'रेड 2' फिल्म में एक्टर कुंवर कुलदीप के रूप में नजर आए हैं, जो रितेश देशमुख (यानी दादा मनोहर भाई) के साथी हैं। फिल्म की शुरुआत में ही कुंवर कुलदीप की एंट्री ने सबको सरप्राइज कर दिया।

यह खबर भी पढ़ें: Ajay Devgn: 16 साल में 10 बॉक्स ऑफिस क्लैश, शाहरुख से लेकर रणबीर तक से भिड़े अजय देवगन; जानें कौन पड़ा भारी

विज्ञापन
विज्ञापन

Raid 2 Star Cast Top Actors Who Delivered Standout Performances
यशपाल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

यशपाल शर्मा
'रेड 2' फिल्म में  यशपाल शर्मा ने वकील देविंदर गहलोत की भूमिका निभाई है। इनके अभिनय ने फिल्म में जान डालने का काम किया है। अगर अभिनेता की बात करें तो इस फिल्म से पहले भी वह अजय देवगन के साथ नजर आ चुके हैं। जैसे- 'गंगाजल', 'नाम' आदि फिल्में शामिल हैं।

विज्ञापन

Raid 2 Star Cast Top Actors Who Delivered Standout Performances
संदीप कपूर - फोटो : यूट्यूब

संदीप कपूर
अभिनेता संदीप कपूर भी कई फिल्मों और वेब सीरीज में नजर आ चुके हैं। अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2' में संदीप कपूर ने पुनीत शाहनी के रूप में भूमिका निभाई है, जो अमय पटनायक (अजय देवगन)  के दोस्त हैं। इससे पहले अभिनेता 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' फिल्म में नजर आ चुके हैं।

यह खबर भी पढ़ें: Met Gala 2025: शाहरुख-कियारा के बाद अब यह कलाकार 'मेट गाला' में करने वाला है डेब्यू, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

Raid 2 Star Cast Top Actors Who Delivered Standout Performances
बृजेंद्र काला - फोटो : इंस्टाग्राम

बृजेंद्र काला
'रेड 2' फिल्म में बृजेंद्र काला ने विनय बकाया का किरदार निभाया है, जो शानदार रोल में दिखे हैं। अभिनेता की अजय देवगन के साथ यह पहली फिल्म है।

Raid 2 Star Cast Top Actors Who Delivered Standout Performances
अमित सियाल - फोटो : इंस्टाग्राम amit.sial

अमित सियाल
अजय देवगन अभिनीत फिल्म 'रेड' में एक्टर अमित सियाल ने शानदार भूमिका निभाई थी, जो लल्लन सुधीर के रोल में थे। अब उन्होंने 'रेड' फिल्म के दूसरे भाग में भी एंट्री की है। इनका किरदार फिल्म में सरप्राइज करने वाला है।

Raid 2 Star Cast Top Actors Who Delivered Standout Performances
रितिका श्रोती - फोटो : इंस्टाग्राम

रितिका श्रोती
मराठी एक्ट्रेस के रूप में पहचानी जाने वाली एक्ट्रेस रितिका श्रोती ने 'रेड 2' फिल्म में जया नाम के किरदार की भूमिका अदा की है। अभिनेत्री की यह दूसरी हिंदी फिल्म है, इससे पहले उन्होंने 'मीनाक्षी सुंदरेश्वर' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed