{"_id":"6816f2be4dbd72bb5d084020","slug":"diljit-dosanjh-is-going-to-debut-in-met-gala-event-gives-hint-on-social-media-2025-05-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Met Gala 2025: शाहरुख-कियारा के बाद अब यह कलाकार 'मेट गाला' में करने वाला है डेब्यू, सोशल मीडिया पर दी जानकारी","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Met Gala 2025: शाहरुख-कियारा के बाद अब यह कलाकार 'मेट गाला' में करने वाला है डेब्यू, सोशल मीडिया पर दी जानकारी
Sun, 04 May 2025 10:26 AM IST
कामेश द्विवेदी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कामेश द्विवेदी
Updated Sun, 04 May 2025 10:26 AM IST
सार
Met Gala 2025: आगामी सोमवार को अमेरिका के न्यूयॉर्क में 'मेट गाला' समारोह का आयोजन होने वाला है, जिसमें दुनियाभर के दिग्गज कलाकार शिरकत करेंगे। अब यह भारतीय सेलिब्रिटी पहली बार इस इवेंट का हिस्सा बनने जा रहा है।
विज्ञापन
शाहरुख खान और कियारा आडवाणी
- फोटो : इंस्टाग्राम
विस्तार
हाल ही 'मेट गाला' इवेंट में बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान और कियारा आडवाणी के शामिल होने की खबरें हैं। इस समारोह के लिए किंग खान न्यूयॉर्क भी पहुंच चुके हैं, जिनका एयरपोर्ट का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अब अभिनेता और गायक दिलजीत दोसांझ भी इस इवेंट में डेब्यू करने जा रहे हैं, जिसकी जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर दी है। आइए जानते हैं पूरी खबर।
विज्ञापन
मेट गाला में डेब्यू करेंगे दिलजीत
भारतीय सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने अपने इंस्टाग्राम पर दो स्टोरी लगाई है। एक स्टोरी में अभिनेता ने लिखा फर्स्ट टाइम और इसके साथ ऑवर ग्लास की इमोजी भी लगाई है। वहीं, स्टोरी में एक्टर ने मेट गाला इवेंट का गाना भी मेंशन किया है, जिससे यह अंदेशा लगाया गया कि वह न्यूयॉर्क के मेट गाला इवेंट में पहली बार शामिल होने वाले हैं। फिर उन्होंने एक और स्टोरी लगाकर इस आशंका को खत्म कर दिया। इस स्टोरी में दिलजीत दोसांझ ने मेट गाला लिखे हुए एक तकिए की तस्वीर लगाई है, जो यह साफ करता है कि एक्टर अमेरिका के इस इवेंट में डेब्यू करने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें: Ajay Devgn: 16 साल में 10 बॉक्स ऑफिस क्लैश, शाहरुख से लेकर रणबीर तक से भिड़े अजय देवगन; जानें कौन पड़ा भारी
विज्ञापन
ये एक्टर्स भी हो रहे शामिल
अमेरिका में होने वाले आगामी इवेंट 'मेट गाला' में कई भारतीय कलाकार शामिल होने वाले हैं। इस कड़ी में शाहरुख खान, कियारा आडवाणी, प्रियंका चोपड़ा का नाम सामने आ रहा है। हालांकि, किंग खान न्यूयॉर्क पहुंच चुके हैं और कियारा आडवाणी भी अमेरिका के न्यूयॉर्क में ही हैं।
यह खबर भी पढ़ें: Sonu Nigam: बेंगलुरु कॉन्सर्ट विवाद पर सोनू निगम ने तोड़ी चुप्पी, वीडियो जारी कर सफाई में कही ये बात
एक नजर मेट गाला इवेंट की ओर
मेट गाला फैशन इवेंट अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में आयोजित होने वाला है। यह इवेंट 05 मई यानी मंगलवार को होगा, जहां दुनियाभर के कई सितारे अपने जलवा बिखेरते दिखेंगे।