{"_id":"67cabc15d0fac578600fbc04","slug":"radhika-apte-to-make-her-directorial-debut-with-action-fantasy-film-kotya-2025-03-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Radhika Apte: अदाकारी के बाद निर्देशन में कदम रखने जा रहीं राधिका आप्टे, इस फिल्म से होगी बोहनी","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Radhika Apte: अदाकारी के बाद निर्देशन में कदम रखने जा रहीं राधिका आप्टे, इस फिल्म से होगी बोहनी
Fri, 07 Mar 2025 02:58 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Fri, 07 Mar 2025 02:58 PM IST
सार
Radhika Apte: अदाकारी में नाम कमाने के बाद अभिनेत्री राधिका आप्टे निर्देशन में डेब्यू करने जा रही हैं। राधिका ने हिंदी सिनेमा को कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। आइए जानते हैं उनकी नई फिल्म के बारे में।
विज्ञापन
राधिका आप्टे
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अपनी अलग अदाकारी के लिए मशहूर अभिनेत्री राधिका आप्टे जल्द ही फिल्म 'कोट्या' से निर्देशन में डेब्यू करने जा रही हैं। राधिका आप्टे ने कई बॉलीवुड फिल्मों में बेहतरीन अदाकारी की है। उन्होंने पिछले कुछ सालों में 'पैडमैन', 'अंधाधुन', 'मोनिका' और 'माय डार्लिंग' जैसी फिल्मों में बेहतरीन काम किया है। अब राधिका आप्टे एक्शन-फंतासी फिल्म के साथ निर्देशन में कदम रखने जा रही हैं।
विज्ञापन
क्या है फिल्म की कहानी?
खबरों के मुताबिक राधिका आप्टे की फिल्म 'कोट्या' एक हिंदी/मराठी एक्शन-फंतासी है। इसमें एक प्रवासी नौजवान की कहानी दिखाई गई है। नायक एक गन्ना काटने वाला शख्स है। जबरदस्ती की एक चिकित्सा प्रक्रिया के बाद नौजवान को कुछ ताकतें मिलती हैं। इसके बाद वह उन ताकतों का इस्तेमाल अपने परिवार का कर्ज उतारने के लिए करता है। फिल्म का प्रोडक्शन विक्रमादित्य मोटवानी कर रहे हैं।
यह खबर भी पढ़ें: Fateh OTT Release: ओटीटी पर रिलीज हुई सोनू सूद के निर्देशन में बनी पहली फिल्म 'फतेह', साइबर अपराध की है कहानी

- फोटो : इंस्टाग्राम @radhikaofficial
राधिका आप्टे का काम
रिधिका के काम की बात करें तो वह हाल ही में 'सिस्टर मिडनाइट' में नजर आईं थीं। इस फिल्म को कान्स फिल्म फेस्टिवल में दिखाया गया था। फिल्म को बाफ्टा अवॉर्ड के नामांकित किय गया था। राधिका को बीआईएफए अवॉर्ड के लिए नामांकित किया गया था। राधिका ने फिल्म में उस महिला का किरदार निभाया था जिसे जबरदस्ती अरेंज मैरिज में घसीटा जाता है।
यह खबर भी पढ़ें: Ranya Rao: तीन दिन के लिए डीआरआई हिरासत में रान्या राव, सोना तस्करी से जुड़ा है मामला

बच्चे के साथ शेयर की थी फोटो
राधिका आप्टे ने साल 2012 में शादी कर ली थी। पिछले साल राधिका आप्टे ने अपने पति बेनेडिक्ट के साथ अपने बच्चे का स्वागत किया था। इंस्टाग्राम पर राधिका ने एक नवजात बच्चे की तस्वीर साझा की थी। इसमें वह बच्चे को स्तनपान करा रही थी। फोटो में छुट्टी के बाद काम पर उनकी वापसी को दिखाया गया था।