फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Watch Sonu Sood directorial debut film Fateh on jio hot star

Fateh OTT Release: ओटीटी पर रिलीज हुई सोनू सूद के निर्देशन में बनी पहली फिल्म 'फतेह', साइबर अपराध की है कहानी

Fri, 07 Mar 2025 02:06 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 07 Mar 2025 02:06 PM IST
सार

Fateh OTT Release: सोनू सूद के निर्देशन में बनी पहली फिल्म 'फतेह' ओटीट पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म में साइबर अपराध की दुनिया से रूबरू कराया गया है। फिल्म में सोनू सूद अहम किरदार में है।

विज्ञापन
Watch Sonu Sood directorial debut film Fateh on jio hot star
फतेह - फोटो : इंस्टाग्राम@sonu_sood

विस्तार

सोनू सूद के निर्देशन में बनी पहली फिल्म 'फतेह' अब ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है। ये फिल्म दो महीना पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी लेकिन दर्शकों से इसे अच्छा रिस्पांस नहीं मिला था। फिल्म में जबरदस्त एक्शन और थ्रिलर है। फिल्म में साइबर अपराध के बारे में दिखाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by JioHotstar (@jiohotstar)


Trending Videos

बॉक्स ऑफिस पर नहीं कर सकी थी कमाल
'फतेह' फिल्म को जियो हॉटस्टार पर देखा जा सकता है। 'फतेह' फिल्म भारत के बॉक्स पर अच्छा प्रभाव नहीं छोड़ सकी थी। एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म रिलीज होने के एक महीने तक सिर्फ 13.3 करोड़ रुपये ही कमा सकी थी। 'फतेह' में सोनू सूद खुद अहम किरदार में हैं। फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, जैकलीन फर्नांडिस और विजय राज हैं। 'फतेह' को सोनाली सूद और उमेश बंसल ने प्रोड्यूज किया है। 

यह खबर भी पढ़ें: Fateh Movie Review: जी स्टूडियोज की नए साल में नए तेवर दिखाने की कोशिश, खाली गया सोनू सूद पर लगा दांव

Watch Sonu Sood directorial debut film Fateh on jio hot star
फतेह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस तरह है फिल्म की कहानी
फिल्म, फतेह सिंह (सोनू) नाम के एक पूर्व अधिकारी की कहानी है, जो अपने अतीत को पीछे छोड़कर पंजाब में सुकून की जिंदगी जीने के लिए आया है। उसका इतिहास बहुत खूंखार रहा है। वह पहले एक भाड़े का हत्यारा रह चुका है। हालांकि, जब उसकी जानने वाली एक लड़की निमरित कौर एक साइबर अपराध गिरोह का शिकार हो जाती है, तो फतेह अपना चैन ओ अमन छोड़कर उस लड़की को ढूंढने निकल पड़ता है।

यह खबर भी पढ़ें: Sonu Sood Copy Cat: सोनू सूद ने मार्टिन स्कॉर्सेसे को ऐसे छापा, चुरा लिया फ्रेम दर फ्रेम पूरा ओपनिंग सीक्वेंस
 

इस तरह सुलझती है कहानी
फतेह सिंह, हैकर खुशी शर्मा (जैकलीन फर्नांडीज) के साथ मिलकर, साइबर माफिया को खत्म करने और निमरित को बचाने के लिए एक मिशन पर निकलता है। इसके साथ सोनू सूद डिजिटल दुनिया के अंधकार को लोगों के सामने रखते हैं। इस फिल्म के लेखर खुद सोनू सूद और अंकुर पजनी हैं। फिल्म 10 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed