फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Ranya Rao Faces Gold Smuggling Investigation Gets Three Days in DRI Custody

Ranya Rao: तीन दिन के लिए डीआरआई हिरासत में रान्या राव, सोना तस्करी से जुड़ा है मामला

Fri, 07 Mar 2025 02:50 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Fri, 07 Mar 2025 02:50 PM IST
विज्ञापन
Ranya Rao Faces Gold Smuggling Investigation Gets Three Days in DRI Custody
रान्या राव - फोटो : फेसबुक- Ranya Rao
बंगलूरू आर्थिक अपराधों की विशेष अदालत ने शुक्रवार को अभिनेत्री रान्या राव (34) को राजस्व सूचना निदेशालय (डीआरआई) के 3 दिन के रिमांड पर भेजने का आदेश दिया। रान्या को इसी सप्ताह केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से गिरफ्तार किया गया था। उन पर दुबई से 14.2 किलो सोना तस्करी कर लाने का आरोप है। डीआरआई ने अदालत में दावा किया कि तस्करी किए गए सोने के स्रोत और उसके प्राप्तकर्ताओं के संबंध राष्ट्र विरोधी गतिविधियों से हो सकते हैं। इसकी जांच के लिए उसे हिरासत में लेकर पूछताछ करना आवश्यक है।
विज्ञापन


Fateh OTT Release: ओटीटी पर रिलीज हुई सोनू सूद के निर्देशन में बनी पहली फिल्म 'फतेह', साइबर अपराध की है कहानी
विज्ञापन

 

अदालत ने अनुरोध पर सहमति जताते हुए मामले में रान्या की रिमांड व आगे की जांच की अनुमति दे दी। सुनवाई के दौरान, डीआरआई ने अभिनेत्री की हिरासत के लिए अपने अनुरोध का समर्थन करने के लिए उनसे प्राप्त एक बयान प्रस्तुत किया। रान्या राव का पासपोर्ट में नाम हर्षवर्धिनी रान्या दर्ज है। अभिनेत्री ने पिछले 6 महीने में 27 बार दुबई की यात्रा की थी, जिसे लेकर एजेंसी को शक हुआ था। गिरफ्तारी के बाद रान्या ने दुबई के रियल एस्टेट सेक्टर में फ्रीलांसर होने का दावा किया था।  


रान्या ने कबूला-रखे थे 17 सोने के बिस्कुट
रान्या राव ने डीआरआई के सामने 17 सोने के बिस्कुट अपने कब्जे में रखने की बात स्वीकार की है। रान्या ने यह स्वीकार किया कि उन्होंने न केवल दुबई की यात्रा की, बल्कि यूरोप, अमेरिका और मध्य पूर्व के कई देशों का भी दौरा किया। हालांकि, इसके बाद रान्या ने और कोई जानकारी देने से इनकार कर दिया और अधिकारियों से कहा कि उन्हें आराम करने दिया जाए। सूत्रों के अनुसार, रान्या ने जांच के दौरान यह कबूलनामा दिया। उन्होंने खुद को रियल एस्टेट व्यवसायी केएस हेगड़ेश की बेटी और बंगलूरू के एक आर्किटेक्ट जतिन हुक्केरी की पत्नी बताया है। जांच में पता चला कि उन्होंने 12वीं तक पढ़ाई की है और एक वन्यजीव फोटोग्राफर व फिल्म आर्टिस्ट के तौर पर काम किया है। हालांकि, डीआरआई को उनकी 27 बार दुबई की यात्राओं और वीआईपी चैनल के दुरुपयोग पर शक है। 
IGL: रणवीर अल्लाहबादिया-अपूर्वा ने महिला आयोग से माफी मांगी, महिलाओं का सम्मान करने की बात कही

पूरा मामला क्या है?

रान्या राव कर्नाटक राज्य आवास निगम के पुलिस महानिदेशक रामचंद्र राव की सौतेली बेटी हैं। उनको डीआरआई ने सोमवार शाम बेंगलुरु अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया। आरोप है कि उन्होंने अपने डीजीपी पिता के संबंधों का गलत फायदा उठाते हुए सुरक्षा जांच से बचने की कोशिश की। उनके पास से 12.56 करोड़ रुपये का सोना बरामद हुआ, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद डीआरआई अधिकारियों ने बेंगलुरु स्थित उनके घर पर भी छापा मारा, जहां से बड़ी मात्रा में सोना और नकदी मिली।

विज्ञापन

संदेह के घेरे में थीं रान्या

रान्या राव अपनी लगातार अंतर्राष्ट्रीय यात्राओं के कारण डीआरआई के रडार पर थीं। अधिकारियों के अनुसार वह पिछले साल 30 से अधिक बार दुबई जा चुकी थीं। केवल पिछले 15 दिनों में ही वह चार बार दुबई का दौरा कर चुकी थीं। इस आवृत्ति ने उनके ऊपर तस्करी का संदेह उत्पन्न किया। गहन तलाशी में उनके पास छिपा हुआ सोने का बिस्कुट बरामद हुआ, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed