फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Radhika apte shares poster of her film sister midnight on social media

Radhika Apte: हाथ में झाड़ू और कमर में बंधी साड़ी, राधिका आप्टे ने शेयर किया अपनी फिल्म का पोस्टर

Fri, 18 Apr 2025 11:06 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Fri, 18 Apr 2025 11:06 AM IST
सार

Radhika Apte: अभनेत्री राधिका आप्टे ने अपनी फिल्म ‘सिस्टर मिडनाइट’ से जुड़ा एक पोस्टर शेयर किया है। जानिए क्या है पोस्टर?

विज्ञापन
Radhika apte shares poster of her film sister midnight on social media
राधिका आप्टे - फोटो : इंस्टाग्राम- @radhikaofficial

विस्तार

राधिका आप्टे ने अपने सोशल मिडिया पर अपनी फिल्म का एक पोस्टर शेयर किया है, जिसमें उनके अंदाज ने लोगों को चौंका दिया है। इस पोस्टर में अभिनेत्री हाथ में झाड़ू और कमर साड़ी बांधे हुईं नजर आ रही हैं। 

विज्ञापन


राधिका आप्टे ने शेयर किया नया लुक
अभिनेत्री राधिका आप्टे ने अपने इंस्ट्ग्राम पर एक स्टोरी लगाई है, जिसमें उन्होंने अपनी फिल्म 'सिस्टर मिडनाइट' का एक पोस्टर शेयर किया है। एक्ट्रेस ने जिस पोस्टर को शेयर किया है, उस पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, ‘सिस्टर मिडनाइट के यूएस टैक्सी ड्राइवर से प्रेरित आधिकारिक पोस्टर की पहली झलक।’ इसके अलावा लिखा कि फिल्म का निर्देशन और लेखन का काम करण कंधारी द्वारा किया गया है। साथ ही कैप्शन में लिखा कि यह फिल्म 16 मई को पहले न्यूयॉर्क में फिर 23 मई को लॉस एंजिलस में और उसके बाद बाकी शहरों में रिलीज की जाएगी। वहीं आपको बताते चलें कि इस पोस्टर को जेम्स पैटरसन द्वारा डिजाइन किया गया है। 
विज्ञापन




यह खबर भी पढ़ें: Prithviraj Sukumaran: मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने दिया पृथ्वीराज को अवॉर्ड, 'आडुजीवितम' के लिए मिला पुरस्कार
विज्ञापन
विज्ञापन


नेटिजंस की प्रतिक्रियाएं
राधिका आप्टे के इस लुक पर नेटिजंस की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। इसमें एक यूजर ने कमेंट किया कि राधिका एक शानदार कलाकार हैं। दूसरे यूजर ने कमेंट किया कि इस फिल्म का पोस्टर 1976 की ‘टैक्सी ड्राइवर’ फिल्म के पोस्टर की याद दिलाती है। इसके अलावा अन्य यूजर ने लिखा शानदार फिल्म। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Letterboxd (@letterboxd)




यह खबर भी पढ़ें: Nushrratt Bharuccha: 'छोरी 2' में मां का किरदार निभाने में क्या चैलेंज रहे? अमर उजाला संवाद में नुसरत ने बताया

एक नजर राधिका आप्टे के काम पर
अगर राधिका आप्टे के काम के बारे में बात करें तो अभिनेत्री ने 'रात अकेली है', 'ओ माय डॉर्लिंग' जैसी फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा अभिनेत्री ने कई वेब सीरीज में भी काम किया है और अपनी शानदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed