फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Samwad 2025: Nushrratt Bharuccha talks about challenges she faced in playing role of a mother in Chhorii 2

Nushrratt Bharuccha: 'छोरी 2' में मां का किरदार निभाने में क्या चैलेंज रहे? अमर उजाला संवाद में नुसरत ने बताया

Fri, 18 Apr 2025 10:49 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 18 Apr 2025 10:49 AM IST
सार

Amar Ujala Samwad: अमर उजाला के वैचारिक संगम संवाद कार्यक्रम का आगाज आज गुरुवार 17 अप्रैल से लखनऊ में गोमती नगर के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में हो चुका है। संवाद के पहले दिन अभिनेत्री नुसरत भरूचा ने शिरकत की। उन्होंने अपनी फिल्म 'छोरी 2' और सिनेमा पर बात रखी।

विज्ञापन
Samwad 2025: Nushrratt Bharuccha talks about challenges she faced in playing role of a mother in Chhorii 2
नुसरत भरूचा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अभिनेत्री नुसरत भरूचा इन दिनों फिल्म 'छोरी 2' में नजर आ रही हैं। विशाल फुरिया के निर्देशन में बनी यह फिल्म 11 अप्रैल को रिलीज हुई। यह फिल्म साल 2021 में आई 'छोरी' का ही सीक्वल है। गुरुवार 17 अप्रैल को नुसरत भरूचा जब संवाद कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचीं तो यहां उन्होंने अपनी इस फिल्म को लेकर कई दिलचस्प खुलासे किए। साथ ही यह भी बताया कि क्या चुनौतियां सामने आईं...

विज्ञापन


Samwad 2025: ‘सपना था किसी रोल में यूनिफॉर्म पहनूं’, इमरान ने बताया ‘ग्राउंड जीरो’ के सेट पर हुई कैसी तकलीफ

विज्ञापन

'परदे पर मां बनना सबसे बड़ी चुनौती'
नुसरत भरूचा से जब पूछा गया कि फिल्म 'छोरी 2' का किरदार निभाते हुए उनके सामने क्या चुनौतियां आईं? इस पर अभिनेत्री ने कहा, 'पहले पार्ट (छोरी) और इस पार्ट (छोरी 2) दोनों में मेरे लिए सबसे मुश्किल था, मां बनना। मैं रियल लाइफ में न मां बनी हूं, न वो रिश्ता समझ आता है। परदे पर मां बनना बहुत मुश्किल था। मैं जब 'छोरी 2' देखती हूं तो यह देखती हूं कि क्या मैंने मां के इमोशन को ठीक से किया है? मेरे लिए वह फीलिंग बहुत जरूरी थी। इसलिए, दोनों फिल्मों में वह मेहनत मेरे लिए बहुत जरूरी थी'।

Ground Zero: 38 साल बाद पहली बार श्रीनगर में स्क्रीन होगी बॉलीवुड फिल्म, इमरान ने दिया फिल्ममेकर्स को यह सुझाव

विज्ञापन

'पूरी शूटिंग में एक ही इमोशन में रहना पड़ा'
पूरी शूटिंग के दौरान मुझे 40 दिनों तक एक ही इमोशन में रहना था कि मेरी बच्ची मुझसे छिन गई है। उस इमोशन में मुझे लगातार रहना पड़ा। एक ऐसी फिल्म में घुसना और निकलना वाकई बहुत मुश्किल है। हम एक्टर्स को वाकई एक फिल्म के बाद थैरेपी लेनी चाहिए कि इन इमोशन से कैसे निकलें। खुद को हील करना बहुत जरूरी है'।

Amar Ujala Samwad: क्रिकेटर अजहरुद्दीन के इतने बड़े फैन कि बदल लिया अपना नाम, शायर अजहर ने साझा किया किस्सा

विज्ञापन

'इसके मुकाबले बाकी फिल्में आसान लगीं'
नुसरत भरूचा ने आगे कहा, 'बाकी सारी फिल्में इसके मुकाबले काफी आसान थीं। कॉमेडी करना इसे देखते हुए काफी आसान लगा। 'छोरी' और 'छोरी 2' के लिए मुझे और विशाल सर को काफी चर्चा करनी पड़ी'। फिल्म 'छोरी 2' ओटीटी पर रिलीज हुई है। यह फिल्म अमेजन प्राइम पर उपलब्ध है। इसमें  सोहा अली खान, गशमीर महाजनी, सौरभ गोयल, कुलदीप सरीन, पल्लवी अजय और हार्दिका शर्मा जैसे सितारे भी नजर आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed