फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Radhika Apte bafta and cannes nominee movie Sister Midnight released to theaters on this day

Radhika Apte: राधिका आप्टे की 'सिस्टर मिडनाइट' सिनेमाघरों में होगी रिलीज, बाफ्टा में हो चुकी है नॉमिनेट

Thu, 15 May 2025 05:56 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Thu, 15 May 2025 05:56 PM IST
सार

Sister Midnight Release Date: अभिनेत्री राधिका आप्टे की बाफ्टा नॉमिनेटेड फिल्म 'सिस्टर मिडनाइट' सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म ‘77वें कान फिल्म फेस्टिवल’ में भी काफी चर्चित रही। 

विज्ञापन
Radhika Apte bafta and cannes nominee movie Sister Midnight released to theaters on this day
सिस्टर मिडनाइट - फोटो : इंस्टाग्राम @radhikaofficial

विस्तार

अभिनेत्री राधिका आप्टे की बाफ्टा नॉमिनेटेड फिल्म 'सिस्टर मिडनाइट' 23 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म का लेखन और निर्देशन करण कंधारी ने किया है। यह उनके निर्देशन की पहली फिल्म है। इसका निर्माण एलेस्टेयर क्लार्क, एना ग्रिफिन और एलन मैकएलेक्स द्वारा किया गया है। 

विज्ञापन


क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म की कहानी राधिका आप्टे के किरदार के आस-पास घूमती है। नवविवाहित उमा (राधिका आप्टे) अपने पति गोपाल (अशोक पाठक) के साथ जीवन में सामंजस्य बैठाने की कोशिश करती है। मुंबई में एक छोटे से कमरे में साथ रहना उसके लिए आसान नहीं है। खासकर तब जब गोपाल घंटों गायब रहता है। बेमन से वह पड़ोसी शीतल (छाया कदम) की मदद से खाना बनाना सीखती है। इसके बाद गोपाल के चचेरे भाई की शादी में शामिल होने के बाद असंतुष्ट उमा के लिए चीजें बदल जाती हैं। मच्छर के काटने से वह बीमार महसूस करने लगती है, वह पीली और पतली हो जाती है। धीरे-धीरे उसे जानवरों के खून की प्यास लगती है।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Naomika Saran: मैडॉक ऑफिस के बाहर नजर आईं राजेश खन्ना की नातिन नाओमिका, यूजर्स ने लगाईं ये अटकलें

विज्ञापन
विज्ञापन


ये कलाकार भी हैं फिल्म का हिस्सा
'सिस्टर मिडनाइट' फिल्म में राधिका आप्टे के अलावा अशोक पाठक, छाया कदम, स्मिता तांबे और नव्या सावंत भी हैं। शानदार कलाकारों से भरी यह फिल्म अब सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


यह खबर भी पढ़ें: TRP Week 18: ‘अनुपमा’ ने फिर की शानदार वापसी, जानिए टीआरपी लिस्ट में ‘उड़ने की आशा’ और बाकी सीरियल का हाल

बाफ्टा में हुई नामांकित
इस साल के बाफ्टा में उत्कृष्ट ब्रिटिश डेब्यू के लिए नामांकित ‘सिस्टर मिडनाइट’ 77वें कान फिल्म फेस्टिवल में सबसे चर्चित फिल्म थी। यह फिल्म गोल्डन कैमरा पुरस्कार और डायरेक्टर्स फोर्टनाइट के लिए नामांकित की गई थी। ब्रिटिश इंडिपेंडेंट फिल्म अवार्ड्स (BIFA) के लिए भी यह नामांकित हुई थी। ‘सिस्टर मिडनाइट’ ने ऑस्टिन के फैंटास्टिक फेस्ट में नेक्स्ट वेव अवार्ड में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार भी जीता। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed