फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Raayan actor Dhanush shared new poster from his upcoming biopic of music maestro Ilaiyaraaja on his birthday

Dhanush: हारमोनियम लिए 'इलैयाराजा' बने दिखे धनुष, साझा किया फिल्म का दमदार पोस्टर

Sun, 02 Jun 2024 12:45 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Sun, 02 Jun 2024 12:45 PM IST
सार

सुपरस्टार धनुष अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए जाने जाते हैं। एक बार फिर वह दर्शकों का दिल जीतने की तैयारी में हैं। अभिनेता ने आज अपनी आगामी बायोपिक फिल्म का एक नया पोस्टर साझा किया है, जिसमें वह मशहूर संगीतकार इलैयाराजा के किरदार को निभाते दिखेंगे। 
 

विज्ञापन
Raayan actor Dhanush shared new poster from his upcoming biopic of music maestro Ilaiyaraaja on his birthday
धनुष-इलैयाराजा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साउथ सुपरस्टार धनुष आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपने बहुमुखी अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया है। हाल में ही वह फिल्म 'कैप्टन मिलर' में नजर आए थे। अब वह जल्द ही मशहूर संगीतकार इलैयाराजा के बायोपिक में नजर आने वाले हैं। उनकी यह फिल्म तमिल इंडस्ट्री की बहुप्रतीक्षित फिल्म है। फिल्म की घोषणा के बाद से ही इसके लिए लगातार हाइप बनी हुई है। अब इलैयाराजा के 81वें जन्मदिन पर अभिनेता ने फैंस को अपने किरदार की एक झलक दिखाई है। 

विज्ञापन

विज्ञापन

आज है इलैयाराजा का 81वां जन्मदिन
महान संगीतकार इलैयाराजा आज अपना 81वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस दिन को खास बनाते हुए अभिनेता ने फिल्म का एक नया पोस्टर साझा किया है। उन्होंने आज, 2 जून को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म का नया पोस्टर साझा करते हुए लिखा,"सिर्फ और एकमात्र इलैयाराजा को जन्मदिन की शुभकामनाएं"। पोस्टर में धनुष अपने हारमोनियम के साथ भीड़ के सामने खड़े दिखाई दे रहे हैं। वहीं, उनके पीछे उनका बैंड नजर आ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Mohanlal-Vysakh: एक बार फिर नई फिल्म से धमाल मचाने को तैयार मोहनलाल और वैसाख, निर्देशक ने किया दिलचस्प खुलासा
पोस्टर देख फैंस हुए उत्साहित 
फैंस इस पोस्टर को देखने के बाद फिल्म के लिए काफी उत्साहित हो गए हैं। उन्होंने पोस्टर को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दी हैं। एक फैन ने लिखा,"धनुष आप सबसे बेहतरीन अभिनेता हो, इस फिल्म का अब और इंतजार नहीं कर सकता"। एक और फैन ने लिखा,"जन्मदिन की शुभकामनाएं सर। भगवान आपको इस उम्र में और ऊर्जा दे।" एक और अन्य फैन ने फिल्म को लेकर उत्साह जताते हुए लिखा,"लव यू थलाइवा, इलैयाराजा की बायोपिक का इंतज़ार नहीं कर सकता।" 
Riteish-Genelia: बेटे राहिल के जन्मदिन पर उमड़ा रितेश-जेनेलिया का प्यार, पोस्ट साझा कर कही ये बात
इलैयराजा की बायोपिक होगी फिल्म
बताते चलें कि फिल्म में धनुष इलैयाराजा की जिंदगी को पर्दे पर निभाते नजर आएंगे। फिलहाल मेकर्स ने फिल्म से जुड़े अन्य अभिनेताओं की घोषणा नहीं की है। 'कैप्टन मिलर' के बाद अरुण माथेस्वरन और धनुष दूसरी बार फिर साथ काम करने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बायोपिक इलैयाराजा की उपलब्धियों और प्रतिष्ठित पद्म भूषण पुरस्कार के रूप में मिले सम्मान पर आधारित होगी। निर्माता फिल्म को तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और हिंदी में एक साथ रिलीज करने की योजना बना रहे हैं। 
सोनाक्षी सिन्हा नहीं बनना चाहती थीं अभिनेत्री!

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed