Mohanlal-Vysakh: एक बार फिर नई फिल्म से धमाल मचाने को तैयार मोहनलाल और वैसाख, निर्देशक ने किया दिलचस्प खुलासा
निर्देशक वैसाख ने दिलचस्प खुलासा करते हुए बताया कि वे वास्तव में बहुत जल्द एक नई फिल्म के लिए मोहनलाल के साथ मिलकर काम करेंगे, जिसकी स्क्रिप्ट पूरी हो गई है।
विस्तार
साउथ सुपरस्टार मोहनलाल अपनी कई परियोजनाओं को लेकर व्यस्त चल रहे हैं। उनके पास कुछ बेहतरीन फिल्में कतार में हैं। अब अभिनेता की नई फिल्म को लेकर भी दिलचस्प जानकारी सामने आ गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिनेता अब पुलिमुरुगन के निर्देशक वैशाख के साथ एक आगामी एक्शन थ्रिलर के लिए फिर से जुड़ने के लिए तैयार हैं। अब निर्देशक वैसाख ने हाल ही में दिए साक्षात्कार में इस बारे में दिलचस्प खुलासा किया।
जल्द होगा आधिकारिक एलान
निर्देशक वैसाख ने पुष्टि की कि वे वास्तव में बहुत जल्द एक नई फिल्म के लिए मोहनलाल के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा की मोहनलाल ने पहले ही विषय को हरी झंडी दे दी है और स्क्रिप्ट को लॉक कर दिया गया है। यदि सब कुछ योजना के अनुसार होता है तो शीर्षकहीन परियोजना का बहुत जल्द आधिकारिक लॉन्च होगा। दिलचस्प बात यह है कि वैसाख ने यह भी खुलासा किया कि पुलिमुरुगन की भारी सफलता के बाद वे मूल रूप से इस परियोजना पर काम करने वाले थे। हालांकि, कई कारणों से फिल्म में देरी हुई और इसके बजाय दोनों ने 'मॉन्स्टर' के लिए फिर से काम किया।
अभिनेता के साथ निर्देशक का जुड़ाव
इसके साथ ही निर्देशक ने अभिनेता के साथ अपने जुड़ाव के बारे में भी बात की। वैसाख ने कहा कि आगामी परियोजना उनकी पिछली फिल्म मॉन्स्टर की भारी असफलता की भरपाई करेगी। दरअसल, 2022 में रिलीज होने वाली क्राइम थ्रिलर फिल्म 'मॉन्स्टर' में अभिनेता लकी सिंह उर्फ शिवदेव सुब्रह्मण्यम आईपीएस की भूमिका में थे, लेकिन फिल्म को दर्शकों और आलोचकों दोनों से नकारात्मक समीक्षा मिली। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हो गई।
मोहनलाल की आगामी फिल्में
वहीं बात करें अभिनेता की आने वाली फिल्मों के बारे में तो मोहनलाल इन दिनों अपनी दो महत्वाकांक्षी परियोजनाओं पृथ्वीराज सुकुमारन की एल2 एम्पुरान और थारुन मूर्ति की एल360 की शूटिंग में व्यस्त हैं। लूसिफर सीक्वल के जरिए मोहनलाल का अभिनेता-निर्देशक पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ तीसरी बार काम कर रहे हैं। दूसरी ओर एल360 को एक पारिवारिक मनोरंजन माना जा रहा है। फिर वे अभिनेता जोशी के साथ आगामी एक्शन थ्रिलर रामबाण और सत्यन एंथिकाड के साथ एक अनटाइटल्ड पारिवारिक मनोरंजन के लिए फिर से काम करेंगे।
Raveena Tandon: रवीना टंडन ने नशे की हालत में महिलाओं के साथ की मारपीट, रैश ड्राइविंग का लगा आरोप, भड़के लोग