Citadel 2: 'सिटाडेल 2' में कितनी अलग है नादिया? अपने किरदार पर प्रियंका चोपड़ा ने खुद कर दिया खुलासा
प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम अकाउंट से ढेर सारी तस्वीरें साझा की हैं। कुछ में वे 'सिटाडेल 2' की शूटिंग करती नजर आ रही हैं, तो कुछ में अपने किरदार से फैंस को रूबरू करा रही हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों चर्चित सीरीज 'सिटाडेल' के दूसरे सीजन की तैयारियों में जुटी हैं। इस जासूसी एक्शन सीरीज का पहला सीजन काफी चर्चित रहा, जिसमें प्रियंका चोपड़ा नादिया की भूमिका में नजर आईं। अब दूसरे सीजन की शूटिंग वे शुरू कर चुकी हैं। हाल ही में इंस्टाग्राम पर उन्होंने सेट से कुछ तस्वीरें साझा की हैं। तस्वीरों के जरिए उन्होंने अपने किरदार में आए बदलाव का भी जिक्र किया है।
सीरीज के सेट से साझा कीं झलकियां
प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम अकाउंट से ढेर सारी तस्वीरें साझा की हैं। कुछ में वे शूटिंग करती नजर आ रही हैं, तो कुछ में अपने किरदार से फैंस को रूबरू करा रही हैं। इसके अलावा कुछ तस्वीरों और वीडियो में अभिनेत्री अपनी बेटी मालती मैरी के साथ क्वालिटी वक्त बिताती नजर आ रही हैं। पहली दो तस्वीरों में सीरीज से अपने किरदार 'नादिया' के बारे में बताते हुए लिखा है, 'इस बार नादिया थोड़ी अलग नजर आएगी'।
Vinod Khanna: करियर के शीर्ष पर विनोद खन्ना ने लिया था फिल्मों से संन्यास, ओशो की शरण में पहुंच गए थे अभिनेता
गाना गुनगुनाती दिखीं मालती
प्रियंका चोपड़ा ने अपनी कुछ वीडियो और तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वे शूटिंग से जल्दी फ्री होने के बाद अपनी बिटिया के साथ वक्त बिता रही हैं। प्रियंका ने मालती की तस्वीरें साझा की हैं, जब वे शूटिंग के दौरान मां प्रियंका से मिलने पहुंचीं। प्रियंका चोपड़ा ने लिखा है, 'काम से ब्रेक लेकर पार्क गए'। तस्वीरों में प्रियंका, मालती को झूला झुलाती नजर आ रही हैं। इस दौरान मालती कोई गाना गुनगुना रही हैं।
फैंस ने दी दिलचस्प प्रतिक्रिया
प्रियंका चोपड़ा ने इसके अलावा कुछ और तस्वीरें भी साझा की हैं। अपने इस पोस्ट में प्रियंका ने अपनी सासू मां डेनिस जोनास को भी टैग किया है। प्रियंका चोपड़ा की तस्वीरें देख फैंस तारीफ कर रहे हैं। वहीं, 'सिटाडेल' के दूसरे सीजन के प्रति दिलचस्पी दिखा रहे हैं। बता दें कि पहला सीजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुआ। 'सिटाडेल' के हिंदी संस्करण 'सिटाडेल हनी बनी' को इस साल नवंबर में रिलीज किया जाना है। इसमें वरुण धवन और सामंथा रुथ प्रभु लीड रोल में हैं।
Nawazuddin Siddiqui: 'किक' में काम करने को लेकर बोले नवाजुद्दीन सिद्दीकी, 'मेरे माता पिता को अच्छा लगा'