फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Nawazuddin Siddiqui said about working in Kick with Salman khan My mom and dad liked it

Nawazuddin Siddiqui: 'किक' में काम करने को लेकर बोले नवाजुद्दीन सिद्दीकी, 'मेरे माता पिता को अच्छा लगा'

Sun, 06 Oct 2024 09:11 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Sun, 06 Oct 2024 09:11 AM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने इंडस्ट्री के तीनों खान कलाकारों के साथ काम करने को लेकर बात की है। उन्होंने कहा कि मैंने जब किक में काम किया तो मेरे माता पिता को अच्छा लगा।

विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui said about working in Kick with Salman khan My mom and dad liked it
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान जैसे सितारों के साथ काम किया है। एक इंटरव्यू के दौरान नवाजुद्दीन ने इन्ही तीन खानों को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि नवाजुद्दीन जब सलमान खान की किक में काम किया था, तब उनके माता पिता को इस पर विश्वास नहीं हुआ था।

विज्ञापन

Nawazuddin Siddiqui said about working in Kick with Salman khan My mom and dad liked it
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : सोशल मीडिया
किक देखकर माता पिता को अच्छा लगा
एक पॉडकास्ट के दौरान नवाजुद्दीन ने कहा कि शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान बड़े सुपरस्टार हैं और लोगों को लगता है कि अगर कोई अभिनेता उनके साथ काम करता है, तो वह सफल हो जाता है। दूसरों की राय के विपरीत, उनके माता-पिता को ऐसा बिल्कुल पसंद नहीं था। मेरे माता पिता को था कि ये अपने पैरों पर खड़ा हो जाए, कुछ करने लगे। उनको विश्वास नहीं था मेरे ऊपर की कुछ कर लेगा, लेकिन अच्छा लगा उन्हें जब उन्होंने किक देखी तो।

Bigg Boss 18: बिग बॉस के सेट पर पहुंचे आध्यात्मिक गुरु अनिरुद्धाचार्य, सलमान खान को गीता भेंट कर दिया आशीर्वाद

विज्ञापन
विज्ञापन

Nawazuddin Siddiqui said about working in Kick with Salman khan My mom and dad liked it
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : इंस्टाग्राम
ठेठ हीरो बनना है उबाऊ
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने एक बातचीत के दौरान कहा था मुझे एक ठेठ हीरो का प्रतिनिधित्व करना उबाऊ लगता है। हिंदी फिल्मों में भूमिका है कि हीरो सबको सेव करेगा और पूरी दुनिया को वही बचाएगा। फिल्म में कहानी होती है कि हिरोइन भी उसे ही प्यार करेगी, चाहे उसके अंदर कोई खूबी हो या न हो। फिल्मों में मुख्य अभिनेता क्या कमाता है, क्या करता है, ये भी पता नहीं होता है।

Bigg Boss 18 Premiere: आज होगा 'बिग बॉस 18' का भव्य प्रीमियर, कब और कहां देखें सलमान खान का चर्चित शो?

विज्ञापन

Nawazuddin Siddiqui said about working in Kick with Salman khan My mom and dad liked it
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : इंस्टाग्राम @nawazuddin._siddiqui
इन फिल्मों के कारण होती है नवाजुद्दीन की चर्चा
अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने 1999 में सरफरोश फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म के अलावा नवाजुद्दीन को 'फैमिली', 'कहानी', 'पान सिंह तोमर', 'गैंग्स ऑफ वासेपुर', 'बदलापुर', 'मंटो', 'ताली' जैसी फिल्मों के लिए प्रशंसकों का प्यार मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed