{"_id":"6700edb557365dcbea0bf2f5","slug":"actor-vinod-khanna-birthday-know-all-about-his-life-marriage-career-and-osho-refuge-2024-10-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Vinod Khanna: करियर के शीर्ष पर विनोद खन्ना ने लिया था फिल्मों से संन्यास, ओशो की शरण में पहुंच गए थे अभिनेता","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Vinod Khanna: करियर के शीर्ष पर विनोद खन्ना ने लिया था फिल्मों से संन्यास, ओशो की शरण में पहुंच गए थे अभिनेता
Sun, 06 Oct 2024 07:08 AM IST
तनु चतुर्वेदी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Sun, 06 Oct 2024 07:08 AM IST
सार
अभिनेता विनोद खन्ना को उनकी फिल्मों के कारण जाना जाता है। विनोद खन्ना ने अपने फिल्मों सफर से सन्यास लेने के बाद अमेरिका जाकर ओशो की शरण ले ली थी। उन्होंने ओशो के आश्रम में चार साल बिताए थे।
विज्ञापन
विनोद खन्ना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अभिनेता विनोद खन्ना को उनकी सुपरहिट फिल्मों के कारण माना जाता है। विनोद खन्ना को अमिताभ बच्चन का प्रतिद्वंदी भी माना जाता है। विनोद खन्ना ने शानदार फिल्मी करियर होने के बाद भी फिल्मों से संन्यास ले लिया था। इसके बाद वह ओशो के आश्रम में रहने अमेरिका चले गए थे। आइए आपको बताते हैं विनोद खन्ना के जीवन से जुड़ी हर वो बात जिसके कारण प्रशंसक उन्हें याद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
विनोद खन्ना की फिल्म के सीन का स्क्रीन ग्रैब
- फोटो : यूट्यूब
बंटवारे के बाद आए भारत
नेगेटिव किरदारों के लिए चर्चित बॉलीवुड अभिनेता विनोद खन्ना का जन्म 6 अक्तूबर 1946 में पेशावर, पाकिस्तान में हुआ था। विनोद खन्ना का परिवार भारत पाकिस्तान बंटवारे के बाद भारत आ गया। मुंबई में अभिनेता विनोद खन्ना का पालन पोषण हुआ। विनोद खन्ना के फिल्मी सफर और अदाकारी को प्रशंसक काफी पसंद करते हैं। विनोद खन्ना का निधन 27 अप्रैल 2017 को हुआ था।

इन फिल्मों के कारण प्रशंसक करते हैं याद
विनोद खन्ना ने अपने करियर में 150 से ज्यादा फिल्में कीं। विनोद खन्ना अमिताभ बच्चन के कड़े प्रतिद्वंदी माने जाते थे। दोनों सुपरस्टार्स ने ‘मुकद्दर का सिकंदर’, ‘परवरिश’, ‘अमर अकबर एंथॉनी’ जैसी फिल्मों में साथ में काम किया था। इसके अलावा विनोद खन्ना को 'मेरे अपने', 'इंसाफ', 'कुर्बानी', 'दयावान', 'मेरा गांव मेरा देश', 'चांदनी', 'द बर्निंग ट्रेन' जैसी फिल्मों में देखा जा चुका है। आपको बता दें कि विनोद खन्ना ने 'हिमालय पुत्र' फिल्म में बतौर निर्माता काम किया था। विनोद खन्ना को दादा साहब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

- फोटो : एक्स @FilmHistoryPic
विनोद खन्ना की हुई थी दो शादियां
विनोद खन्ना बॉलीवुड के चर्चित अभिनेता रहे। विनोद खन्ना ने अपने करियर की शुरुआत में साल 1971 में गीतांजलि से शादी कर ली थी। साल 1985 में तलाक के बाद विनोद खन्ना अकेलेपन का शिकार हो गए थे। फिल्मों में फिर से काम और सफलता मिलने और फिर वर्ष 1990 में कविता दफ्तरी से शादी कर ली थी।

विनोद खन्ना की फिल्म का स्क्रीन ग्रैब
- फोटो : यूट्यूब
फिल्मों से ले लिया था संन्यास
विनोद खन्ना अपने स्टारडम से संतुष्ट नहीं थे। मुंबई में अचानक विनोद खन्ना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई थी और संन्यास लेने का फैसला लिया। इसके बाद विनोद खन्ना को अमेरिका के ओरेगोन स्थित रजनीशपुरम आश्रम में विनोद खन्ना रजनीश की माला पहने देखा गया। विनोद खन्ना ओशो के अनुयायी बन गए थे। वे ओशो के आश्रम में रहने अमेरिका चले गए थे, जहां वे चार साल तक रहे थे।