फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   priyanka chopra brother in law joe jonas demi lovato camp rock reunion at jonas 20 metlife concert 2025

Joe Jonas: प्रियंका चोपड़ा के जेठ का एक्स गर्लफ्रेंड संग हुआ रियूनियन, दोनों को साथ देख इमोशनल हुए फैंस

Tue, 12 Aug 2025 09:07 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Tue, 12 Aug 2025 09:07 AM IST
सार

Joe Jonas Reunites With Ex-Demi Lovato: अमेरिका में हुए जोनस ब्रदर्स के इवेंट में एक ऐसा नजारा फैंस को देखने को मिला, जिसके बाद वो इमोशनल हो गए। क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं।

विज्ञापन
priyanka chopra brother in law joe jonas demi lovato camp rock reunion at jonas 20 metlife concert 2025
जोनस ब्रदर्स - फोटो : इंस्टाग्राम- @nickjonas

विस्तार

अमेरिकन पॉप बैंड जोनस ब्रदर्स के 20 साल पूरे होने की खुशी में 'जोनस 20: ग्रीटिंग्स फ्रॉम योर होमटाउन’ टूर' का आयोजन किया जा रहा है। अमेरिका में हो रहे इस टूर के पहले ही शो ने फैंस को जबरदस्त सरप्राइज दिया। न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में हुए इस कार्यक्रम में जो जोनस की पूर्व प्रेमिका और फेमस सिंगर डेमी लोवाटो की एंट्री ने सभी को चौंका दिया। ये वो ही जोड़ी है जिसने साल 2008 की डिज्नी फिल्म ‘कैंप रॉक’ में साथ काम किया था और अब वर्षों बाद एक ही मंच पर साथ नजर आई।
विज्ञापन


‘कैंप रॉक’ की स्टार जोड़ी फिर साथ
इस स्पेशल परफॉर्मेंस में डेमी और जो ने 'गॉटा फाइंड यू', 'दिस इज मी', 'वुडन्ट चेंज अ थिंग' जैसे क्लासिक गाने गाकर न सिर्फ मंच पर जादू बिखेरा बल्कि दर्शकों को भी भावुक कर दिया। मंच पर निक जोनस ने फिल्म के दिनों को याद करते हुए बताया कि कैसे उनके पिता की कोशिशों से उन्हें भी इस फिल्म का हिस्सा बनने का मौका मिला। शो में निक ने कहा, 'अब वक्त है कि हम सब मिलकर एक बार फिर कैंप रॉक की यादों में खो जाएं।'
विज्ञापन


स्टेडियम गूंज उठा तालियों से
करीब 52,000 दर्शकों से भरे स्टेडियम में जैसे ही डेमी ने कदम रखा, भीड़ की तालियों से माहौल गूंज उठा। जो और डेमी के स्टेज पर साथ दिखने से न सिर्फ उनके फैंस को नॉस्टैल्जिया हुआ, बल्कि सोशल मीडिया पर भी इस परफॉर्मेंस की तस्वीरें और वीडियोज तेजी से वायरल हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by J O E J O N A S (@joejonas)




जो और डेमी का पुराना रिलेशनशिप
बता दें जो जोनस और डेमी लोवाटो का रियल लाइफ में भी कुछ समय के लिए रिश्ता रहा था। हालांकि ये बहुत लंबा नहीं चला, लेकिन दोनों की कैमिस्ट्री आज भी फैंस के दिलों में बसी है। वर्षों बाद दोनों का यूं साथ आना, फैंस के लिए काफी भावुक कर देने वाला पल था।



ये खबर भी पढ़ें: Mrunal Thakur: धनुष संग डेटिंग की खबरों पर मृणाल ने तोड़ी चुप्पी, बताया साउथ सुपरस्टार के साथ रिश्ते का सच

निक जोनस का भावुक पोस्ट
कंसर्ट के बाद निक जोनस ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक नोट लिखा। उन्होंने कहा कि मेटलाइफ स्टेडियम में बचपन के पड़ोस में परफॉर्म करना एक सपना पूरा होने जैसा था। उन्होंने अपने परिवार, फैंस और खास परफॉर्म करने आए सभी मेहमानों का दिल से आभार जताया। निक की पोस्ट पर उनकी पत्नी प्रियंका चोपड़ा ने भी गर्व जाहिर करते हुए कमेंट किया – 'सो प्राउड!'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Nick Jonas (@nickjonas)




पूरा परिवार रहा मौजूद
इस इवेंट में सिर्फ डेमी ही नहीं बल्कि जोनस ब्रदर्स का पूरा परिवार भी मंच पर दिखा। केविन जोनस की पत्नी डेनिएल और उनकी बेटियां, साथ ही फ्रेंकलिन जोनस, पिता केविन सीनियर और मां डेनिस जोनस भी मौजूद रहे। परिवार के इस साथ ने शो को और भी खास बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed