{"_id":"689aa939979bb03b5a0078d0","slug":"mrunal-thakur-breaks-silence-on-dhanush-dating-rumours-clarifies-says-they-are-friends-only-2025-08-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mrunal Thakur: धनुष संग डेटिंग की खबरों पर मृणाल ने तोड़ी चुप्पी, बताया साउथ सुपरस्टार के साथ रिश्ते का सच","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Mrunal Thakur: धनुष संग डेटिंग की खबरों पर मृणाल ने तोड़ी चुप्पी, बताया साउथ सुपरस्टार के साथ रिश्ते का सच
Tue, 12 Aug 2025 08:09 AM IST
हिमांशु सोनी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हिमांशु सोनी
Updated Tue, 12 Aug 2025 08:09 AM IST
सार
Mrunal Thakur on Dating Dhanush: पिछले काफी समय से अभिनेत्री मृणाल ठाकुर का नाम साउथ के सुपरस्टार धनुष के साथ जोड़ा जा रहा था। अब एक्ट्रेस ने फाइनली इन खबरों पर अपना रिएक्शन दे दिया है।
विज्ञापन
मृणाल-धनुष
- फोटो : एक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड गलियारों में पिछले कई दिनों से साउथ सुपरस्टार धनुष और मृणाल ठाकुर का नाम एक साथ जोड़ा जा रहा था। हाल ही में 'सन ऑफ सरदार 2' फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान कुछ ऐसी ही स्थिति बनी जब अभिनेत्री मृणाल ठाकुर और साउथ के सुपरस्टार धनुष को एक साथ एक दूसरे के करीब देखा गया। सोशल मीडिया पर इन दोनों के बीच रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हो गई थीं, लेकिन अब मृणाल ने इन सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है।
धनुष और मृणाल के डेटिंग रूमर्स
मामला तब शुरू हुआ जब धनुष, मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ की स्क्रीनिंग में पहुंचे। इससे पहले मृणाल को भी धनुष की फिल्म ‘तेरे इश्क में’ की रैप-अप पार्टी में देखा गया था। दोनों की बढ़ती मुलाकातों और सोशल मीडिया इंटरैक्शन ने इनके रिलेशनशिप की अटकलों को हवा दी। कुछ पोर्टल्स ने तो ये दावा तक कर दिया कि दोनों डेट कर रहे हैं, हालांकि अब इस पर खुद मृणाल ने प्रतिक्रिया दी है।
ये खबर भी पढ़ें: Box Office Collection: ‘महावतार नरसिम्हा’ ने 'स्काईफोर्स' को छोड़ा पीछे, जानें सैयारा समेत बाकी फिल्मों का हाल
विज्ञापन
मृणाल ने कहा- 'बस अच्छे दोस्त हैं'
हाल ही में 'ओनली कॉलीवुड' को दिए एक इंटरव्यू में मृणाल ने साफ किया कि धनुष के साथ उनका रिश्ता सिर्फ दोस्ती का है। उन्होंने इन अफवाहों को मजाकिया बताते हुए कहा कि इन चर्चाओं को पढ़कर उन्हें हंसी आई। उनके मुताबिक, धनुष की मौजूदगी 'सन ऑफ सरदार 2' की स्क्रीनिंग में केवल अजय देवगन के न्योते पर हुई थी और इसे किसी रोमांटिक कोण से जोड़ना गलत है।
धनुष की मौजूदगी ने दी हवा
मृणाल और धनुष के एक ही इवेंट में शामिल होने से लेकर मृणाल द्वारा धनुष की बहनों को इंस्टाग्राम पर फॉलो करने तक, हर बात को अफवाहों का हिस्सा बना लिया गया। मगर मृणाल ने इन कयासों को सिर्फ दोस्ताना बताया और कहा कि इंडस्ट्री में सहयोग और आपसी सम्मान को लेकर ऐसी बातें होना दुर्भाग्यपूर्ण है।
धनुष की पर्सनल लाइफ भी बनी चर्चा का विषय
धनुष की निजी जिंदगी भी बीते कुछ वर्षों में सुर्खियों में रही है। सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या के साथ उनका विवाह 18 वर्षों तक चला, लेकिन 2022 में दोनों अलग हो गए और 2024 में उनका तलाक हो गया। उनके दो बेटे हैं – लिंगा और यात्रा।