वायरल वीडियो: क्या पाकिस्तान ने कॉपी किया प्रभास की फिल्म का सीन, वीडियो देख फैंस को याद आई ‘सालार’; जानें सच
Salaar Viral Video Clip: फिल्म ‘सालार’ में दिखाए गए एक एक्शन सीन जैसा एक क्लिप सोशल मीडिया पर इन दिनों वायरल हो रहा है। इसके बारे में यूजर्स काफी कंफ्यूज है। कुछ इसे पाकिस्तानी फिल्म का सीन बता रहा हैं] तो कुछ इसे एआई कंटेंट कह रहे हैं। जानें क्या है पूरा मामला?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रभास अभिनीत फिल्म ‘सालार पार्ट 1’ जैसा हूबहू एक एक्शन सीन इन दिनों इंटरनेट पर वायरल है। इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि प्रभास की फिल्म का यह सीन किसी पाकिस्तानी फिल्म में कॉपी किया गया है।
वायरल वीडियो में क्या है?
प्रभास की फिल्म ‘सालार’ में एक एक्शन सीन है। इस सीन में प्रभास कुछ गुड़ों को मारते हैं। अनोखे स्टाइटल में माचिस की तीली जलाकर अपनी सिगरेट जलाते हैं। फिल्म की अभिनेत्री श्रुति हासन एक वैन में बैठकर उनको यह सब करते हुए देखती है।
अब फिल्म के इस सीन जैसा ही एक वीडियो वायरल है। वीडियो देखने बाद यूजर्स इसे 'सालार' की कॉपी बता रहे हैं।
पाकिस्तान से कैसे जुड़ा यह वीडियो?
सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो को लेकर अभी तक कोई पुष्टी नहीं हुई है। न ही इसके एआई से बनाये जाने की जानकारी मिली है। यह भी हो सकता है कि यह एक फैन मेड वीडियो क्लिप हो। हालांकि किसी फिल्म के मशहूर सीन को कॉपी किया जाना बहुत ही आम बात है।
फिलहाल यूजर्स इसे पाकिस्तानी क्रेएटर हसीब बिलाल से जोड़ रहे हैं, क्योंकि वह साउथ सिनेमा की फिल्मों के कई एक्शन सीन कॉपी करते हैं। मगर अब तक उन्होंने इस बारे में कुछ नहीं कहा।
क्या थी सालार की कहानी?
फिल्म ‘सालार’ की कहानी दो दोस्तों देवा (प्रभास) और वरधा (पृथ्वीराज सुकुमारन) की थी। दोनों के बीच हालात ऐसे बनते हैं कि दोनों खानसार नाम के एक शहर में एक-दूसरे के दुश्मन बन जाते हैं। फिल्म एक्शन सीन्स से भरी हुई थी। यह प्रभास की बहुप्रतिक्षित फिल्मों में से एक थी।
फिल्म ‘सालार’ का कलेक्शन
- प्रभास की यह फिल्म साल 2023 में रिलीज हुई थी।
- इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई की थी।
- इसने भारत में कुल 406.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
- वहीं वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने 617.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
- फिल्म का निर्देशन प्रशांत नील ने किया था।