कृष्णावतारम: दुनियाभर में रिलीज होगी फिल्म, मिलेगा ग्लोबल ट्रस्ट का साथ; जानें क्या है मेकर्स की योजना?
Krishnavataram Movie Worldwide Release: फिल्म ‘कृष्णावतारम: पार्ट 1’ की रिलीज के बाद अब कई ग्लोबल ट्रस्ट मिलकर इसे अंतराष्ट्रीय स्तर पर रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं। जानें क्या है मेकर्स का प्लान?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुनियाभर के दर्शक कब देख सकेंगे ‘कृष्णावतारम’
फिल्म ‘कृष्णावतारम’ तीन अलग-अलग भाग में रिलीज होनी है। फिल्म का पहला भाग 'हृदयम' सबसे पहले रिलीज किया गया था। इसके दो भाग अभी रिलीज होने बाकी हैं। इन अगले भागों की रिलीज से पहले ही फिल्म दुनियाभर के दर्शकों तक पहुंचने वाली है।
इसे वर्ल्डवाइड रिलीज करने की जिम्मेदारी क्रिएटिवलैंड स्टूडियोज,आर्ट ऑफ लिविंग और वर्ल्ड फोरम फॉर आर्ट एंड कल्चर ने उठा ली है। इनकी मदद से अब यह फिल्म दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। हालांकि, अभी तक मेकर्स ने यह जानकारी नहीं दी है कि यह फिल्म ग्लोबली कब रिलीज होगी।
क्या बोले श्री श्री रवि शंकर?
फिल्म को प्रोड्यूस करने जा रहे आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रवि शंकर ने कहा, ‘कृष्ण का मतलब है ,सबसे आकर्षक आत्मा। यह वही दिव्यता है जो सबसे ज्यादा आकर्षित करती है; वह ऊर्जा जो हर चीज को अपनी तरफ खींचती है। जब आपको यह एहसास होता है कि आपका जीवन और यह पूरा संसार बस एक लीला है, तब आपके भीतर कृष्ण का जन्म होता है।’
क्या बोले फिल्म के प्रोड्यूसर?
वहीं फिल्म ‘कृष्णावतारम’ के प्रोड्यूसर डॉ. साजन राज कुरुप ने कहा, ‘कृष्णावतारम के जरिए हमें भारतीय संस्कृति को दुनिया तक पहुंचाने और अपनी सांस्कृतिक मान्यताओं को सामने रखने पर गर्व है। हमारा विजन ‘कृष्णावतारम’ को एक ऐसा ग्लोबल कल्चरल मूवमेंट बनाना है, जो सिनेमा, आर्ट और हमारी विरासत का जश्न मनाए।’