पोसानी कृष्ण मुरली ने किया अगली फिल्म का एलान; पत्रकार की जिंदगी पर्दे पर दिखाने की तैयारी, जानिए क्या है नाम?
Posani Krishna Murali Next Film: राइटर, एक्टर और डायरेक्टर-प्रोड्यूसर पोसानी कृष्ण मुरली काफी वक्त से राजनीति में सक्रिय हैं। हालांकि, एक ब्रेक के बाद अब वे फिर सिनेमा की तरफ लौटे हैं। अपनी अगली फिल्म का आधिकारिक एलान करने के साथ ही इस पर डिटेल साझा की हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पोसानी कृष्ण मुरली ने अपनी अगली फिल्म को लेकर बातचीत की। उन्होंने हाल ही में एक प्रेस मीट में बताया कि उनकी अगली फिल्म 'ऑपरेशन अरुणा रेड्डी' है। इस फिल्म के निर्देशन की कमान वे खुद संभाल रहे हैं। यह फिल्म एक ईमानदार पत्रकार की जिंदगी पर आधारित होगी।
पोसानी ने अगली फिल्म का किया एलान
एक्टर-डायरेक्टर पोसानी कृष्ण मुरली ने अपनी फिल्म ‘ऑपरेशन अरुणा रेड्डी’ का आधिकारिक एलान किया। उन्होंने कहा कि यह फिल्म प्योर जर्नलिज्म के बैकग्राउंड में बनी एक शानदार स्क्रीनप्ले मूवी है। पोसानी ने यह भी कहा कि वे फिल्म में एक अहम रोल निभा रहे हैं। साथ ही वे इसका निर्देशन भी खुद कर रहे हैं।
Exclusive: 'हम हनीमून पर भी नहीं जा पाए'; पुलकित सम्राट ने कृति खरबंदा से शादी के बाद का हाल बताया
बोले- 'मैं ही हीरो, मैं ही विलेन'
उन्होंने कहा, 'इस फिल्म में हीरो भी मैं हूं और मैं ही विलेन भी। यह एक सोशल ड्रामा फिल्म है। यह 'ऑपरेशन दुर्योधन' की तरह ही सेंसेशन होगी। यह ईमानदार जर्नलिस्ट की कहानी है। कहानी यह है कि अगर जर्नलिस्ट ईमानदार होगा, तो समाज सुधरेगा। बता दें कि पोसानी ने फिल्म 'ऑपरेशन दुर्योधन' के जरिए ही निर्देशन की दुनिया में डेब्यू किया था।
Ram Charan Peddi: राम चरण की 'पेद्दी' के निर्माताओं ने दी अहम जानकारी, फिल्म के प्रीमियर को लेकर कही यह बात
बोले- 'फिल्म का राजनीति से कोई लेना-देना नहीं'
पोसानी ने कहा कि इस फिल्म का अभी की पॉलिटिक्स से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा, 'मैं गर्व से कहता हूं कि यह देश के बेस्ट स्क्रीनप्ले के साथ आएगी। कहानी इस तरह से लिखी गई है कि आपको आखिर तक अंदाजा लगाना होगा कि क्या होगा। यह हर तबके के दर्शकों को यह फिल्म जरूर पसंद आएगी'। बता दें कि पोसानी कृष्ण मुराली ने 150 से अधिक फिल्मों के लिए लेखक के रूप में काम किया है।