फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Ram Charan Peddi Makers Say Final Edit Is Locked Buchi Babu Sana Film Is Ready For Massive Premieres

Ram Charan Peddi: राम चरण की 'पेद्दी' के निर्माताओं ने दी अहम जानकारी, फिल्म के प्रीमियर को लेकर कही यह बात

Thu, 07 May 2026 05:08 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Thu, 07 May 2026 05:08 PM IST
सार

Peddi Movie Update: राम चरण की आगामी फिल्म 'पेद्दी' के निर्माताओं ने आज फिल्म को लेकर अहम घोषणा की है। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म के प्रीमियर को लेकर भी खास बात बताई है।

विज्ञापन
Ram Charan Peddi Makers Say Final Edit Is Locked Buchi Babu Sana Film Is Ready For Massive Premieres
फिल्म 'पेद्दी' - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

राम चरण इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'पेद्दी' को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म की रिलीज डेट कई बार टाली जा चुकी है। इसी बीच आज निर्माताओं ने फिल्म को लेकर एक अहम जानकारी शेयर की है।

विज्ञापन

फिल्म को लेकर निर्माताओं ने दिया अपडेट
फिल्म 'पेद्दी' के निर्माताओं ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर घोषणा करते हुए लिखा, 'PEDDI की एडिटिंग फाइनल हो गई है। 3 जून 2026 को इसका भव्य प्रीमियर होगा और 4 जून 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी। #GetReadyForPeddi'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Vriddhi Cinemas (@vriddhicinemas)


विज्ञापन
विज्ञापन

रत्नवेलु ने की राम चरण की तारीफ
इससे एक हफ्ते पहले फिल्म के कैमरामैन आर. रत्नवेलु ने बताया था कि फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। उन्होंने राम चरण की तारीफ करते हुए लिखा कि उनके साथ काम करना बहुत खास और यादगार रहा। उन्होंने राम चरण को न सिर्फ अच्छा अभिनेता, बल्कि अच्छा इंसान और दोस्त भी बताया।

विज्ञापन

फिल्म 'पेद्दी' के बारे में 
'पेद्दी' एक ग्रामीण एक्शन ड्रामा फिल्म है। 'पेद्दी' का निर्देशन बुची बाबू सना ने किया है। इस फिल्म में राम चरण के साथ जान्हवी कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। यह फिल्म 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म में शिव राजकुमार, जगपति बाबू, दिव्येंदु और बोमन ईरानी भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। 
 

यह भी पढ़ें: Maa Itni Bangaaram: सामंथा रुथ प्रभु की ‘मां इंटी बंगारम’ की आगे खिसकी रिलीज डेट, जानिए क्या रही वजह?
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed