फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   PM modi praise martial arts in run it up song and praise indian cinema

Mann Ki Baat: इस गाने में मार्शल आर्ट्स के दृश्य दिखाए जाने से खुश हुए पीएम मोदी, मन की बात में की तारीफ

Sun, 30 Mar 2025 01:11 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 30 Mar 2025 01:11 PM IST
सार

PM Modi Mann Ki Baat: पीएम मोदी ने मन की बात प्रोग्राम में सिनेमा जगत की बात की है। उन्होंने बताया है कि एक गाने में भारत की पुरानी मार्शल आर्ट्स को दिखाया गया है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

विज्ञापन
PM modi praise martial arts in run it up song and praise indian cinema
रन इट अप - फोटो : फोटो- यूट्यूब

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 'मन की बात' कार्यक्रम के 120वें एपिसोड में सिनेमा जगत की बात की। पीएम मोदी ने कहा "हमारे स्वदेशी खेल अब लोकप्रिय संस्कृति का हिस्सा बन रहे हैं। मशहूर रैपर हनुमानकाइंड का नया गाना 'रन इट अप' इन दिनों काफी मशहूर हो रहा है। इसमें कलारीपयट्टू, गतका और थांग-ता जैसी हमारी पारंपरिक मार्शल आर्ट को शामिल किया गया है।"
विज्ञापन

View this post on Instagram

A post shared by hanumankind (@hanumankind)

विज्ञापन

Trending Videos

'रन इट अप' गाने में क्या है?
आपको बता दें कि रैपर हनुमानकाइंड का गाना 'रन इट अप' तीन हफ्ते पहले यूट्यूब पर रिलीज किया गया था। इसमें काफी उत्तेजक रैप है। इसमें कई भारतीय कलाओं को दिखाया गया है। इस गाने को अब तक दो करोड़ 74 लाख व्यूज मिल चुके हैं। गाने को 17 लाख लोगों ने लाइक किया है। गाने का निर्देशन बिजोय शेट्टी ने किया है।
Abhishek Chaubey Bday: निर्देशक के साथ लेखक और फिल्म निर्माता भी हैं अभिषेक चौबे, उड़ता पंजाब से मचाई थी हलचल
 
विज्ञापन

PM modi praise martial arts in run it up song and praise indian cinema
पीएम मोदी की 'मन की बात' - फोटो : Amar Ujala
गाने में कौन सी हैं मार्शल आर्ट
इस गाने में कलारीपयट्टू को दिखाया गया है जो कि दुनिया में मार्शल आर्ट का सबसे पुराना रूप है। ये केरल में विकसित हुआ। गाने में गतका मार्शल आर्ट दिखाया गया है। यह ताकत, गति और भक्ति का तमाशा है। ये पंजाब से शुरू हुआ। इसमें तलवारबाजी, लाठी, ढाल और यहां तक कि चक्रम जैसे लचीले हथियारों का प्रदर्शन होता है। पीएम मोदी ने थांग-ता का भी नाम लिया है। यह मणिपुर की एक पारंपरिक मार्शल आर्ट है। इसका शाब्दिक अर्थ है 'तलवार और भाला'। यह एक मार्शल आर्ट है। यह कभी मणिपुर के योद्धाओं की पहचान हुआ करती थी। गाने में मर्दानी खेल दिखाया गया है। मर्दानी खेल एक मार्शल आर्ट है, जिसका शाब्दिक अर्थ है 'मर्दाना खेल'। ये महाराष्ट्र में विकसित हुआ।
Anand Bakshi: फौज की नौकरी छोड़कर बने गीतकार, अकेले ही लिख डाले चार हजार से भी अधिक गाने
 
विज्ञापन

पीएम मोदी पहले भी कर चुके हैं सिनेमा जगत की तारीफ
यह पहली बार नहीं है जब पीएम मोदी ने सिनेमा जगत की बात की हो। उन्होंने पिछले साल 29 दिसंबर को मन की बात में भारतीय सिनेमा की खूब तारीफ की थी। पीएम मोदी ने सिनेमा की मशहूर हस्ती राज कपूर की तारीफ की थी। उन्होंने कहा था राज कपूर ने दुनिया को भारत की सॉफ्ट पावर से परिचित कराया। पीएम मोदी ने मोहम्मद रफी के बारे में कहा था। "रफी साहब की आवाज में वो जादू था जो हर दिल को छू जाता था। भक्ति गीत हों या रोमांटिक गीत या दुख भरे गीत, उन्होंने अपनी आवाज से हर भावना को जीवंत कर दिया।" इसी एपिसोड में पीएम ने अक्किनेगी राव गारू और तपन सिन्हा की भी तारीफ की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed