फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Abhishek Chaubey birthday special he is not only director but film producer and writer his famous film is udta

Abhishek Chaubey Bday: निर्देशक के साथ लेखक और फिल्म निर्माता भी हैं अभिषेक चौबे, उड़ता पंजाब से मचाई थी हलचल

Sun, 30 Mar 2025 11:43 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 30 Mar 2025 11:43 AM IST
सार

Abhishek Chaubey Birthday: अभिषेक चौबे उन कलाकारों में से आते हैं जो निर्देशक होने के साथ लेखक और फिल्म निर्माता भी हैं। उनकी फिल्म 'उड़ता पंजाब' और 'सोनचिड़िया' काफी कामयाब रही थी। आज उनके जन्मदिन पर आइए जानते हैं उनकी जिंदगी के बारे में।

विज्ञापन
Abhishek Chaubey birthday special he is not only director but film producer and writer his famous film is udta
अभिषेक चौबे - फोटो : फोटो- सोशल मीडिया से

विस्तार

'इश्किया', 'डेढ़ इश्किया' और 'उड़ता पंजाब' जैसी फिल्मों से बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाले अभिषेक चौबे आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। कामयाब निर्देशक, फिल्म निर्माता और फिल्म लेखक अभिषेक चौबे 30 मार्च 1977 को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में पैदा हुए। उन्होंने अपना बचपन-किशोरावस्था जमशेदपुर और पटना में बिताया। शुरूआती पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने नई दिल्ली से अंग्रेजी साहित्य में स्नातक किया। मन में कुछ करने का ख्याल आया तो मुंबई का रुख किया। फिल्मों में हाथ आजामने से पहले उन्होंने फिल्म और टेलीविजन प्रोडक्शन का कोर्स किया।

विज्ञापन

Abhishek Chaubey birthday special he is not only director but film producer and writer his famous film is udta
अभिषेक चौबे - फोटो : फोटो- अमर उजाला

अभिषेक चौबे की अच्छी रही करियर की शुरुआत
पढ़ाई पूरी करने के बाद अभिषेक चौबे ने अपने करियर की शुरुआत विशाल भारद्वाज की फिल्म मकड़ी (2002) से की। इस फिल्म में इन्होंने सहयोगी निर्देशक और सह-लेखक की भूमिका निभाई। अभिषेक चौबे ने ओमकारा (2006) और कमीने (2009) का भी सह-लेखन किया। ओमकारा फिल्म में करीना कपूर ने जबरदस्त एक्टिंग की थी। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा नहीं कर पाई थी।
Sikandar: 'सिकंदर' की रिलीज पर सनी देओल ने दीं सलमान खान को शुभकामनाएं, बोले- चक दे फट्टे

विज्ञापन
विज्ञापन

Abhishek Chaubey birthday special he is not only director but film producer and writer his famous film is udta
अभिषेक चौबे - फोटो : फोटो- अमर उजाला

निर्देशक के बतौर कामयाब रहे अभिषेक चौबे
अभिषेक चौबे ने फिल्में लिखने के अलावा 2010 में फिल्मों के निर्देशन में हाथ आजमाया। उन्होंने पहली बार डार्क कॉमेडी फिल्म इश्किया (2010) और इसका सीक्वल डेढ़ इश्किया (2014) का निर्देशन किया। दोनों ही फिल्मों की दिग्गज कलाकार नसीरुद्दीन शाह ने तारीफ की। अभिषेक की अगली फिल्म, उड़ता पंजाब साल 2016 में रिलीज हुई। उन्होंने इस फिल्म का निर्देशन किया। फिल्म में उन्होंने पंजाब में ड्रग संकट के बारे में दिखाया। इस फिल्म की जहां पंजाब सरकार ने आलोचना की तो, वहीं फिल्म के जानकारों ने इसकी तारीफ की।
Anand Bakshi: फौज की नौकरी छोड़कर बने गीतकार, अकेले ही लिख डाले चार हजार से भी अधिक गाने

विज्ञापन

निर्माता भी बने अभिषेक चौबे
अभिशेक चौबे ने लेखन और निर्देशन में हाथ आजमाने के बाद फिल्म निर्माता के तौर पर हाथ आजमाया। उन्होंने कोंकणा सेन शर्मा की 'ए डेथ इन द गंज' (2016) को प्रोड्यूज किया। बतौर निर्माता यह उनकी पहली फिल्म थी। फिल्म की कामयाबी ये थी कि इसका प्रीमियर मामी मुंबई फिल्म फेस्टिवल में हुआ। साल 2020 में उन्होंने 'रात अकेली' है का भी निर्देशन किया। ये फिल्म मनोरंजक फिल्म मानी जाती है। इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और राधिका आप्टे के अभिनय की खूब तारीफ हुई थी।

चोनचिड़िया को मिला था अवॉर्ड
अभिषेक चौबे की फिल्म सोनचिड़िया साल 2019 में रिलीज हुई थी। उन्होंने इस फिल्म का लेखन और निर्देशन किया था। उन्होंने इस फिल्म के जरिए चंबल में स्थापित एक मूल कहानी पेश की। आलोचकों ने इस फिल्म पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। फिल्म ने 65वें फिल्मफेयर पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का क्रिटिक्स पुरस्कार अपने नाम किया। अभिषेक चौबे की फिल्म 'उड़ता पंजाब' को साल 2017 में सर्वश्रेष्ठ स्क्रीनप्ले के लिए स्टारडस्ट अवॉर्ड मिला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed