फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Param Sundari Controversy watchDog Foundation Threatens To Makers For Protest For Removing Church Scene

Param Sundari: ‘चर्च सीन नहीं हटाया तो सड़क पर विरोध करेंगे’, सिद्धार्थ-जान्हवी की फिल्म पर भड़का ईसाई समुदाय

Tue, 19 Aug 2025 04:42 PM IST
Kiran Jain किरण जैन
Updated Tue, 19 Aug 2025 04:42 PM IST
सार

Param Sundari Controversy: दिनेश विजन की आगामी फिल्म ‘परम सुंदरी’ अपनी रिलीज से पहले ही विवादों में फंसी है। अब फिल्म को लेकर ईसाई समुदाय ने मेकर्स को कड़े विरोध प्रदर्शन और कोर्ट तक जाने की धमकी दी है।

विज्ञापन
Param Sundari Controversy watchDog Foundation Threatens To Makers For Protest For Removing Church Scene
सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर की फिल्म 'परम सुंदरी' का ट्रेलर रिलीज होते ही फिल्म को लेकर विवाद शुरू हो गया। फिल्म के एक रोमांटिक सीन को चर्च में फिल्माए जाने पर ईसाई समुदाय नाराज हो गया है। वॉचडॉग फाउंडेशन के फाउंडर निकोलस अल्मेडा और उनके वकील गॉडफ्रे प्रिमेंटा ने अमर उजाला डिजिटल से बात करते हुए फिल्म निर्माताओं पर गंभीर आरोप लगाए और साफ कहा कि अब यह मामला कोर्ट तक जाएगा।

विज्ञापन

चर्च भगवान का घर है, फिल्मों का सेट नहीं
इस दौरान निकोलस ने कहा, 'यह सिर्फ एक फिल्म का मुद्दा नहीं है, बल्कि हमारी धार्मिक आस्था पर सीधा हमला है। चर्च भगवान का घर है, न कि फिल्मों में अश्लीलता दिखाने का मंच। यह धार्मिक स्थल की पवित्रता का अपमान है। फिल्ममेकर बार-बार यही तरीका अपनाते हैं- धार्मिक भावनाओं से खेलो, विवाद खड़ा करो और फिर फिल्म को पब्लिसिटी मिल जाती है। लेकिन इस बार हम चुप नहीं बैठेंगे। अगर यह सीन नहीं हटाया गया तो हम सड़कों पर उतरकर विरोध करेगा। फिल्ममेकर्स को समझना चाहिए कि आस्था से खिलवाड़ करना खतरनाक साबित हो सकता है।'

विज्ञापन

Param Sundari Controversy watchDog Foundation Threatens To Makers For Protest For Removing Church Scene
परम सुंदरी - फोटो : सोशल मीडिया

अब कोर्ट जाने की तैयारी
वकील गॉडफ्रे ने कहा, 'हमने इस मामले में हर कोशिश की है। सबसे पहले सीबीएफसी, सूचना-प्रसारण मंत्रालय और मुंबई पुलिस कमिश्नर को लिखित शिकायत दी। लेकिन अब तक कोई कदम नहीं उठाया गया। अब हमारे पास सिर्फ एक रास्ता है - कानून का सहारा। हम मजिस्ट्रेट कोर्ट में प्राइवेट कंप्लेंट दाखिल करेंगे और निर्माता-निर्देशक के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई की मांग करेंगे।'

धार्मिक स्थल की इजाजत का गलत इस्तेमाल
गॉडफ्रे ने आगे कहा कि यह कोई छोटा मामला नहीं है। धार्मिक स्थल को रोमांटिक सीन के लिए इस्तेमाल करना न केवल धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाता है, बल्कि यह परमिशन का गलत इस्तेमाल भी है। संभव है कि चर्च ने सिर्फ शूटिंग की इजाजत दी हो, लेकिन यह नहीं बताया गया कि अंदर अश्लील डायलॉग और सीन फिल्माए जाएंगे। यह सीधा भरोसे का दुरुपयोग है।

यह खबर भी पढ़ेंः Param Sundari: फिल्म के रिलीज से पहले सिद्धार्थ-जान्हवी ने उठाया चटपटी चाट का लुत्फ, दोनों का वीडियो वायरल

विज्ञापन

Param Sundari Controversy watchDog Foundation Threatens To Makers For Protest For Removing Church Scene
फिल्म 'परम सुंदरी' में सिद्धार्थ-जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम-@maddockfilms

विवादों का फायदा उठा रहे हैं फिल्ममेकर
आगे कहा कि हम मानते हैं कि फिल्ममेकर अब जानबूझकर विवादों का फायदा उठाने लगे हैं। यह पहला मामला नहीं है। बार-बार ऐसा किया जाता है ताकि लोगों की जिज्ञासा बढ़े और वो टिकट खरीदें। इसे हम कमर्शियल एक्सप्लॉइटेशन ऑफ रिलीजियस सेंटीमेंट्स कहते हैं। लेकिन इस बार हम चुप नहीं रहेंगे। अगर समय रहते कदम नहीं उठे तो यह मामला सड़क से लेकर कोर्ट तक बड़े विरोध का कारण बनेगा।

29 अगस्त को रिलीज होगी फिल्म
तुषार जलोटा के निर्देशन में बनी 'परम सुंदरी' 29 अगस्त को थिएटर में रिलीज होगी। फिल्म को दिनेश विजन के मैडॉक फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है। दिलचस्प बात यह है कि इसकी रिलीज डेट दो बार बदल चुकी है। पहले यह अप्रैल में आनी थी, फिर 25 जुलाई तय हुई और आखिरकार अब 29 अगस्त को रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed