{"_id":"68a1e4201d390dae8c0cb1e8","slug":"janhvi-kapoor-sidharth-malhotra-enjoying-lucknow-chaat-at-param-sundari-promotions-2025-08-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Param Sundari: फिल्म के रिलीज से पहले सिद्धार्थ-जान्हवी ने उठाया चटपटी चाट का लुत्फ, दोनों का वीडियो वायरल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Param Sundari: फिल्म के रिलीज से पहले सिद्धार्थ-जान्हवी ने उठाया चटपटी चाट का लुत्फ, दोनों का वीडियो वायरल
Sun, 17 Aug 2025 07:46 PM IST
हिमांशु सोनी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हिमांशु सोनी
Updated Sun, 17 Aug 2025 07:46 PM IST
सार
Sidharth Malhotra-Janhvi Kapoor Enjoying Chaat: फिल्म 'परम सुंदरी' के स्टार्स सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर हाल ही में लखनऊ पहुंचे, जहां उन्होंने एक दुकान में जाकर स्पेशल चाट पापड़ी खाई।
विज्ञापन
सिद्धार्थ-जान्हवी
- फोटो : इंस्टाग्राम- @tahirjasus
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘परम सुंदरी’ के प्रमोशन में जुटे हैं। 29 अगस्त 2025 को रिलीज होने जा रही इस फिल्म में पहली बार पर्दे पर दोनों साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म के रिलीज से पहले ये दोनों सितारे लखनऊ पहुंचे, इससे पहले दोनों आंध्र प्रदेश में फिल्म की सफलता के लिए मंदिर जाकर भगवान के दर्शन करते भी नजर आए थे। अब दोनों ने नवाबी शहर की फेमस चाट पापड़ी भी एन्जॉय की।
लखनऊ में चटपटी चाट का लुत्फ
प्रमोशन के सिलसिले में जब यह जोड़ी नवाबी शहर लखनऊ पहुंची, तो उन्होंने यहां की मशहूर स्ट्रीट फूड संस्कृति का भी दिल खोलकर आनंद उठाया। रॉयल चाट पर दोनों को लखनवी चाट का स्वाद लेते देखा गया। सिद्धार्थ और जान्हवी ने एक दुकान में जाकर चाट पापड़ी खाई। उन्हें देखने वालों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Nidhhi Agerwal: निधि अग्रवाल ने रोमांचक फिल्म की घोषणा के साथ मनाया जन्मदिन, शेयर की शानदार तस्वीर
आंध्रप्रदेश में दर्शन, श्रीदेवी को श्रद्धांजलि
फिल्म के प्रचार से पहले दोनों सितारे तिरुमाला मंदिर पहुंचे, जहां सिद्धार्थ पहली बार गए थे। जाह्नवी के लिए यह दर्शन भावनात्मक रूप से बेहद खास रहा, क्योंकि यह यात्रा उनकी दिवंगत मां श्रीदेवी के जन्मदिन पर हुई। उन्होंने कहा कि वो हर खास मौके पर मंदिर जाती हैं और ये परंपरा अब उनके दिल के बेहद करीब है।
'परम सुंदरी' के बारे में
‘परम सुंदरी’ उत्तर और दक्षिण भारत की संस्कृतियों के बीच पनपती एक खूबसूरत प्रेम कहानी है, जो केरल की प्राकृतिक सुंदरता में रची-बसी है। सिद्धार्थ फिल्म में एक दिल्ली के लड़के का किरदार निभा रहे हैं, जो प्यार में अपनी दुनिया बदल देता है। वहीं जाह्नवी एक ऐसी लड़की की भूमिका में हैं, जो अपनी जड़ों से गहराई से जुड़ी है। प्रमोशन के दौरान जाह्नवी ने कहा, 'सुंदरी मेरे दिल के बहुत करीब है। उसका आत्मविश्वास और संस्कार मुझे अपनी दक्षिण भारतीय विरासत की याद दिलाते हैं।'
कब हो रही रिलीज?
तुषार जलोटा के निर्देशन और मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म को 29 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

View this post on Instagram