फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Palash Muchhal And Smriti Mandhana Unfollow Each Other On Instagram After Calling Off Their Wedding

Palash-Smriti: पलाश और स्मृति ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो, शादी टूटने के बाद लिया फैसला

Sun, 07 Dec 2025 03:31 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Sun, 07 Dec 2025 03:31 PM IST
सार

Palash-Smriti Wedding: कई दिनों से चल रही चर्चाओं पर विराम लगाते हुए पलाश और स्मृति ने आज अपनी शादी टूटने की पुष्टि कर दी है। इसके बाद अब दोनों सेलेब्स ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो भी कर दिया है।

विज्ञापन
Palash Muchhal And Smriti Mandhana Unfollow Each Other On Instagram After Calling Off Their Wedding
पलाश मुछाल और स्मृति मंधाना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

संगीतकार पलाश मुछाल और क्रिकेटर स्मृति मंधाना ने आज आधिकारिक बयान जारी कर अपनी शादी टूटने की पुष्टि की है। अब इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो भी कर दिया है। स्मृति ने अपने बयान में दोनों परिवारों की निजता को बनाए रखने की भी अपील की है। वहीं दूसरी ओर पलाश ने भी अपना आधिकारिक बयान जारी कर इस समय को खुद के लिए मुश्किल वक्त बताया। साथ ही उन्होंने अफवाहें फैलाने वालों के खिलाफ लीगल एक्शन लेने की भी बात कही।

विज्ञापन


पलाश-स्मृति ने किया एक-दूसरे को अनफॉलो
आज यानी रविवार को ही पलाश और स्मृति ने अपने-अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक अधिकारिक बयान जारी किया। इसमें दोनों सेलेब्स ने अपनी शादी के कैंसिल होने की बात कही। साथ ही अपने जीवन में आगे बढ़ने की बात भी कही। इस बयान के सामने आने के बाद जब हमने पलाश और स्मृति के इंस्टाग्राम पर उनकी फॉलोइंग लिस्ट चेक की तो न तो पलाश स्मृति को फॉलो कर रहे हैं और न ही स्मृति पलाश को फॉलो कर रही हैं। दोनों की लिस्ट से एक-दूसरे के नाम गायब थे। इससे साफ है कि शादी टूटने की पुष्टि करते ही दोनों सेलेब्स ने एक-दूसरे को अनफॉलो भी कर दिया है।
विज्ञापन







यह खबर भी पढ़ेंः Smriti Palash: स्मृति से टूटी शादी; इस मामले में लीगल एक्शन लेंगे पलाश, बोले- आपके शब्द गहरे जख्म दे जाते हैं

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

स्मृति बोलीं- शादी टूट चुकी है
स्मृति मंधाना ने शादी टूटने की खबर को पुष्ट करते हुए इंस्टाग्राम पर जारी अपने बयान में कहा, ‘पिछले कुछ सप्ताह से मेरे जीवन को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही हैं और मुझे लगता है कि इस समय मेरे लिए खुलकर बोलना जरूरी है। मैं बहुत निजी इंसान हूं और मैं इसे इसी तरह रखना चाहती हूं, लेकिन मुझे यह स्पष्ट करना होगा कि शादी रद्द कर दी गई है। मैं इस मामले को यहीं समाप्त करना चाहती हूं और आप सभी से भी यही करने की विनती करती हूं। मैं आपसे अनुरोध करती हूं कि इस समय दोनों परिवारों की निजता का सम्मान करें और हमें अपनी गति से आगे बढ़ने का समय दें।’

पलाश बोले- मैंने जीवन में आगे बढ़ने का फैसला लिया है
वहीं दूसरी ओर पलाश ने भी एक लंबा आधिकारिक बयान जारी किया। इसमें उन्होंने अपने जीवन में आगे बढ़ने और रिश्ते को पीछे छोड़ने की बात कही। साथ ही उन्होंने अपने बारे में झूठी खबरें व अफवाहें फैलाने वालों पर लीगल एक्शन लेने की भी बात कही। अपने बयान में पलाश ने लिखा, 'मैंने अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने और अपने निजी रिश्तों से दूर रहने का फैसला किया है। मेरे लिए यह देखना बहुत मुश्किल रहा है कि लोग मेरे लिए सबसे पवित्र चीज के बारे में बेबुनियाद अफवाहों पर इतनी आसानी से प्रतिक्रिया दे रहे हैं। यह मेरे जीवन का सबसे मुश्किल दौर है और मैं अपने विश्वासों पर अडिग रहकर इससे निपटूंगा। मैं सचमुच उम्मीद करता हूं कि हम एक समाज के रूप में, किसी के बारे में बिना पुष्टि की गई अफवाहों के आधार पर राय बनाने से पहले रुकना सीखेंगे, जिनके सोर्स कभी पहचाने नहीं जाते। हमारे शब्द हमें ऐसे जख्म दे सकते हैं जिन्हें हम कभी समझ नहीं पाएंगे।’

झूठी खबर फैलाने वालों पर लीगल एक्शन लेने की कही बात
पलाश ने आगे उनको लेकर अफवाहें फैलाने वालों पर लीगल एक्शन लेने की भी बात कही है। अपने बयान में उन्होंने लिखा, ‘जब हम इन बातों पर विचार कर रहे हैं, तब दुनिया में कई लोग इसके गंभीर परिणामों का सामना कर रहे हैं। मेरी टीम झूठी और अपमानजनक अफवाहें फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करेगी। इस कठिन समय में मेरे साथ खड़े रहने वाले सभी लोगों का धन्यवाद।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed