{"_id":"6935364c525645b4160d3c29","slug":"palash-muchhal-shares-an-official-statement-on-rumors-after-wedding-postpone-with-cricketer-smriti-mandhana-2025-12-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Smriti-Palash: स्मृति से टूटी शादी; इस मामले में लीगल एक्शन लेंगे पलाश, बोले- आपके शब्द गहरे जख्म दे जाते हैं","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Smriti-Palash: स्मृति से टूटी शादी; इस मामले में लीगल एक्शन लेंगे पलाश, बोले- आपके शब्द गहरे जख्म दे जाते हैं
Sun, 07 Dec 2025 01:41 PM IST
आराध्य त्रिपाठी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आराध्य त्रिपाठी
Updated Sun, 07 Dec 2025 01:41 PM IST
सार
smriti palash wedding called off: स्मृति मंधाना और पलाश मुछाल की शादी स्थगित होने के बाद तमाम तरह की चर्चाएं चल रही थीं। अब पलाश मुछाल ने इसको लेकर आधिकारिक बयान जारी किया है। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा…
विज्ञापन
पलाश मुछाल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
संगीतकार और निर्देशक पलाश मुछाल और क्रिकेटर स्मृति मंधाना की शादी को लेकर पिछले कई दिनों से अलग-अलग खबरें सामने आ रही थीं। 23 नवंबर को दोनों की शादी होनी थी, लेकिन फिलहाल स्मृति के पिता की तबीयत खराब होने की बात कहकर शादी टाली गई थी। उसके बाद इस मामले में तरह-तरह की खबरें सामने आई थीं। अब इस मामले में पलाश मुछाल ने खुद बयान जारी कर स्पष्ट किया है कि उन्होंने अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने का तय किया है और अपने रिश्ते से पीछे हट रहे हैं। पलाश ने बयान जारी कर ये साफ किया है कि उनकी और स्मृति मंधाना की शादी अब टूट चुकी है।
विज्ञापन
Trending Videos
निजी रिश्ते से दूर रहने का लिया फैसला
पलाश ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर एक बयान जारी किया है। इस बयान में पलाश ने लिखा है कि मैंने अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने और अपने निजी रिश्तों से दूर रहने का फैसला किया है। स्मृति को धोखा देने के आरोपों पर पलाश ने कहा, ‘मेरे लिए यह देखना बहुत मुश्किल रहा है कि लोग मेरे लिए सबसे पवित्र चीज के बारे में बेबुनियाद अफवाहों पर इतनी आसानी से प्रतिक्रिया दे रहे हैं। यह मेरे जीवन का सबसे मुश्किल दौर है और मैं अपने विश्वासों पर अडिग रहकर इससे निपटूंगा। मैं सचमुच उम्मीद करता हूं कि हम एक समाज के रूप में, किसी के बारे में बिना पुष्टि की गई अफवाहों के आधार पर राय बनाने से पहले रुकना सीखेंगे, जिनके सोर्स कभी पहचाने नहीं जाते। हमारे शब्द हमें ऐसे जख्म दे सकते हैं जिन्हें हम कभी समझ नहीं पाएंगे।’
झूठी खबर फैलाने वालों पर लीगल एक्शन लेने की कही बात
पलाश ने आगे उनको लेकर अफवाहें फैलाने वालों पर लीगल एक्शन लेने की भी बात कही है। अपने बयान में उन्होंने लिखा, ‘जब हम इन बातों पर विचार कर रहे हैं, तब दुनिया में कई लोग इसके गंभीर परिणामों का सामना कर रहे हैं। मेरी टीम झूठी और अपमानजनक अफवाहें फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करेगी। इस कठिन समय में मेरे साथ खड़े रहने वाले सभी लोगों का धन्यवाद।’
यह खबर भी पढ़ेंः Palash Smriti: पलाश और स्मृति ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो, शादी टूटने के बाद लिया फैसला

स्मृति मंधाना और पलाश मुछाल
- फोटो : सोशल मीडिया
स्मृति ने भी जारी किया बयान
एक ओर जहां पलाश ने बयान जारी किया, वहीं दूसरी ओर स्मृति मंधाना ने भी एक बयान को जारी कर स्पष्ट किया कि शादी कैंसिल हो गई है। स्मृति ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ‘पिछले कुछ सप्ताह से मेरे जीवन को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही हैं और मुझे लगता है कि इस समय मेरे लिए खुलकर बोलना जरूरी है। मैं बहुत निजी इंसान हूं और मैं इसे इसी तरह रखना चाहती हूं, लेकिन मुझे यह स्पष्ट करना होगा कि शादी कैंसिल कर दी गई है। मैं इस मामले को यहीं समाप्त करना चाहती हूं और आप सभी से भी यही करने की विनती करती हूं। मैं आपसे अनुरोध करती हूं कि इस समय दोनों परिवारों की निजता का सम्मान करें और हमें अपनी गति से आगे बढ़ने का समय दें।’
23 नवंबर को होनी थी शादी, स्मृति के पिता की तबीयत खराब होने पर टली
जाहिर है कि स्मृति मंधाना और पलाश मुछाल की शादी बीते 23 नवंबर को सांगली में होने वाली थी। दो दिन पहले शादी से पहले के समारोह शुरू हो गए थे। हल्दी व संगीत के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे, जिनमें पलाश और स्मृति भी डांस करते नजर आए थे। लेकिन शादी से पहले ही स्मृति मंधाना के पिता की तबीयत खराब होने की खबर सामने आई, जिसके चलते शादी को टालने की बात कही गई। 24 तारीख की सुबह स्मृति के मैनेजर ने बताया कि उनके पिता के अस्पताल में भर्ती होने के कारण शादी अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई है। उसी दिन बाद में, पलाश और उनका परिवार मुंबई वापस आ गए। शादी टलने के बाद कई मीडिया रिपोर्ट्स में पलाश मुछाल को लेकर अलग-अलग दावे किए गए और उन पर स्मृति को धोखा देने का आरोप लगाया गया।