फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Pakistani Actress Mishi Khan say TikTok star Minahil Malik leaked her explicit video for fame

Minahil Malik: मिनाहिल मलिक पर अभिनेत्री मिशी खान ने लगाया आरोप कहा- 'फेमस होने के लिए एमएमएस लीक करवाया'

Thu, 07 Nov 2024 11:41 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 07 Nov 2024 11:41 AM IST
सार

कुछ समय पहले पाकिस्तानी टिकटॉक स्टार मिनाहिल खान का एमएमएस वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ था, जिसे उन्होंने नकली बताया। अब उसी वीडियो पर पाकिस्तानी अभिनेत्री मिशी ने असली होने का आरोप लगाया है। 
 

विज्ञापन
Pakistani Actress Mishi Khan say TikTok star Minahil Malik leaked her explicit video for fame
मिनाहिल मलिक - फोटो : इंस्टाग्राम-@minahilmalik727

विस्तार

कुछ दिन पहले पाकिस्तान में एक वीडियो सोशल मीडिया और इंटरनेट पर वायरल होने लगा, इस वीडियो में एक लड़का और लड़की आपत्तिजनक अवस्था में नजर आ रहे थे। कुछ लोगों ने वीडियो में मौजूद लड़की की पहचान टिकटॉक स्टार मिनाहिल मलिक के तौर पर की। इसके बाद से ही कई लोग उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल करने लगे। इस ट्रोलिंग के बीच मिनाहिल ने भी अपना पक्ष रखा, उन्होंने कहा कि यह वीडियो उनका नहीं है, यह फेक वीडियो है। इस वीडियो के साथ छेड़छाड़ की गई है। मिनाहिल ने उस समय इस मामले में रिपोर्ट भी दर्ज कराई। अब इसी मामले में एक नया खुलासा पाकिस्तानी अभिनेत्री मिशी खान ने किया है।  

विज्ञापन

Pakistani Actress Mishi Khan say TikTok star Minahil Malik leaked her explicit video for fame
मिनाहिल मलिक-मिशी खान - फोटो : सोशल मीडिया, इंस्टाग्राम-@minahilmalik727

मिशी खान ने बताया वीडियो को असली 
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तानी अभिनेत्री मिशी खान ने कहा है कि टिकटॉक स्टार मिनाहिल मलिक ने जानबूझकर प्रसिद्धि पाने के लिए कथित और स्पष्ट वीडियो लीक करवाया है। मिशी ने कहा है कि मिनाहिल मलिक ने करीना कपूर खान की एक फिल्म से इंस्पायर होकर यह वीडियो बनाया है। मिशी आगे कहती हैं, 'ये इंफ्लुएंसर कितना नीचे गिर गए हैं। अपने परिवार और समाज को अपमानित कर रहे हैं। इनके सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर बैन लग जाना चाहिए।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

करीना की हीरोइन फिल्म से लिया आइडिया
असल में मिशी खान, करीना की जिस फिल्म का उदाहरण दे रही हैं, वह फिल्म 'हीरोइन' है। इस फिल्म में करीना का किरदार अपनी फिल्म के रिलीज होने से पहले लोकप्रिय होने के लिए अपना आपत्तिजनक वीडियो लीक करवाता है। 

विज्ञापन

पहले भी मिनाहिल का वीडियो हुआ लीक
ऐसा नहीं है कि मिनाहिल के साथ यह पहली घटना है, जब उनका कोई आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुआ है। कुछ साल पहले भी एक ऐसा ही वीडियो और फोटोज वायरल हुई थीं लेकिन उस समय पर उनके फैंस ने मिनाहिल का साथ दिया था। इस बार भी मिनाहिल चाहती हैं कि उनके फैंस उन्हें पूरा सपोर्ट करें। इस बार भी वीडियो लीक होने पर मिनाहिल ने अपने फैंस से सपोर्ट मांगा है। वह कहती हैं, 'सिर्फ वही इंसान ऐसा कर सकता है, जिसके मन में महिलाओं के लिए कोई सम्मान नहीं है या जिसके घर में मां या बहन नहीं है। मुझे सिर्फ आपके समर्थन की जरूरत है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed