फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Pakistani actress hania aamir got emotional after finding her insta account through vpn by indians fans

Hania Aamir: इंस्टा अकाउंट बैन होने के बाद भारतीय फैंस की इस हरकत को देख भावुक हुईं हानिया, बोलीं- रो दूंगी

Sun, 04 May 2025 12:33 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Sun, 04 May 2025 12:33 PM IST
सार

Hania Aamir: हाल ही में भारत में कई पाकिस्तानी एक्टर्स के इंस्टाग्राम अकाउंट बैन कर दिए गए थे, उन नामों में अभिनेत्री हानिया आमिर भी शामिल थीं। अब भारतीय फैंस के इस व्यवहार पर एक्ट्रेस ने कहा कि वह रो देंगी।

विज्ञापन
Pakistani actress hania aamir got emotional after finding her insta account through vpn by indians fans
हानिया आमिर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के मनोरंजन उद्योग पर कड़ा प्रहार किया था। इसके परिणाम में कई चर्चित पाकिस्तानी एक्टर्स के इंस्टाग्राम अकाउंट भारत में बैन कर दिए गए थे। अब एक मामला सामने आया है, जिसमें भारतीय फैंस अभिनेत्री के इंस्टा अकाउंट को खोजकर उन्हें संदेश भेज रहे हैं, जिस पर उन्होंने कहा कि वह रो देंगी। आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर और किस बात पर अभिनेत्री ने ये कहा। 

विज्ञापन


फैंस ने अकाउंट को खोजने के ढूढ़े तरीके
पाकितानी अभिनेत्री हानिया आमिर का भी इंस्टाग्राम अकाउंट भारत में बैन कर दिया गया था। हालांकि, उनके भारतीय फैंस ने वीपीएन का सब्सक्रिप्शन लेकर उनके इंस्टाग्राम अकाउंट को ढूढ़ निकाला है। इस बात का जिक्र मीडिया रिपोर्ट्स में किया जा रहा है, जिसमें यह कहा गया है कि इंडियन फैंस से संबंधित रिएक्शन्स का एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है। वायरल हो रहे स्क्रीनशॉट्स में हानिया आमिर अपने प्रशंसकों को रिप्लाई करती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Allu Arjun: अल्लू अर्जुन ने किस फिल्म के लिए किया मैसिव ट्रांसफॉर्मेशन, ट्रेनर लॉयड स्टीवंस ने शेयर की तस्वीर
विज्ञापन
विज्ञापन


फैंस के प्यार से भावुक हुईं हानिया आमिर
एक्ट्रेस हानिया आमिर के पोस्ट पर भारतीय फैंस प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, टेंशन मत लीजिए हम वीपीएन लगाकर आ गए हैं। इसे देखकर अभिनेत्री ने जवाब दिया कि वह इस प्यार को देख रो देंगी। वहीं इसके अलावा एक यूजर ने कमेंट किया, 'हैलो हानिया वीपीएन का सब्सक्रिप्शन लिया सिर्फ तुम्हारे लिए, भारत से प्यार'। इस पर भी हानिया आमिर ने जवाब दिया, 'लव यू'। इसके अलावा भी कई यूजर्स एक्ट्रेस के प्रति अपना प्यार जता रहे हैं।





यह खबर भी पढ़ें: AR Rahman: एआर रहमान के वंडरमेंट टूर के मुंबई कॉन्सर्ट में इस एक्टर ने की सरप्राइज एंट्री, फैंस हुए उत्साहित

हानिया आमिर ने पहलगाम हमले पर दी थी प्रतिक्रिया
अभिनेत्री के नाम पर एक पोस्ट वायरल हुआ था, जिसे फर्जी बताते हुए हानिया आमिर ने बीते दिनों अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा की थी। इसमें उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों के प्रति सहानुभूति व्यक्त की थी। साथ ही एक्ट्रेस ने लोगों से निर्दोष पीड़ितों के दर्द का राजनीतिकरण ना करने का आग्रह किया था।  इसके अलावा उन्होंने कहा था, ‘यह एक बेहद संवेदनशील और भावनात्मक समय है। हाल ही में हुए आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष लोगों और प्रभावित परिवारों के प्रति मेरी संवेदना है। इस तरह का दर्द वास्तविक है और इसे राजनीतिकरण की बजाय सहानुभूति की आवश्यकता है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed