{"_id":"6b0702cbd794f98a94049893","slug":"pakistan-minister-reacts-to-demand-for-ban-on-series-jo-bachay-hain-sang-samait-lo-in-india-2026-11-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जो बचे हैं संग समेट लो: सीरीज पर बैन की मांग से भड़के पाकिस्तानी मंत्री, सोशल मीडिया पर भारत के खिलाफ उगला जहर","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
जो बचे हैं संग समेट लो: सीरीज पर बैन की मांग से भड़के पाकिस्तानी मंत्री, सोशल मीडिया पर भारत के खिलाफ उगला जहर
Wed, 25 Nov 2026 09:24 PM IST
संदेश मेहरा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: संदेश मेहरा
Updated Wed, 25 Nov 2026 09:24 PM IST
सार
- Jo Bachay Hain Sang Samait Lo: पाकिस्तानी सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' इन दिनों चर्चा में है।
- अब पाकिस्तान के एक मंत्री ने सीरीज को भारत में बैन करने की मांग पर नाराजगी जताई है।
- जानिए क्या है पूरा मामला और क्यों 'जो बचे हैं संग समेट लो' पर मचा है बवाल।
विज्ञापन
जो बचे हैं संग समेट लो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पाकिस्तानी सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' को भारत में बैन करने की मांग पर पाकिस्तान के एक मंत्री ने नाराजगी जताई है। पाकिस्तान के योजना मंत्री अहसान इकबाल ने बुधवार को इस मांग का विरोध करते हुए कहा कि कला और संस्कृति को राजनीति से जोड़ना सही नहीं है।
बैन करवाने पीएम को लिखा पत्र
दरअसल, नेटफ्लिक्स की पहली पाकिस्तानी ओरिजिनल सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद भारत में इसका विरोध शुरू हो गया है। भारत के दो फिल्म संगठनों- ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) और फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने सीरीज पर आपत्ति जताई है। दोनों संगठनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर इसे भारत में बैन करने की मांग की है।
हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि सीरीज 4 दिसंबर को भारत में भी रिलीज होगी या इसकी रिलीज सिर्फ पाकिस्तान और दूसरे देशों तक सीमित रहेगी।

Trending Videos
जो बचे हैं संग समेट लो
- फोटो : यूट्यूब
अहसान इकबाल ने भारत को दी नसीहत
पाकिस्तान के मंत्री अहसान इकबाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए भारत में सीरीज को बैन करने की मांग पर सवाल उठाए।
उन्होंने लिखा, 'पहले खेल को हथियार बनाया गया, फिर पानी को और अब कला और संस्कृति को निशाना बनाया जा रहा है। ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन नई दिल्ली से पाकिस्तानी कंटेंट पर हमेशा के लिए बैन लगाने की मांग कर रहा है। आखिर आप कितने असुरक्षित हैं कि आपको एक क्रिकेट मैच राजनीतिक खतरा और टीवी ड्रामा राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा लगने लगा है? भारत, थोड़ा बड़ा हो जाओ। खिलाड़ियों को खेलने दो, पानी को बहने दो, कलाकारों को अपनी कला दिखाने दो और दर्शकों को यह तय करने दो कि उन्हें क्या देखना है।'
मंत्री की इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने उनका समर्थन किया। इन लोगों का कहना है कि कला और मनोरंजन को राजनीति से अलग रखा जाना चाहिए।

क्या है 'जो बचे हैं संग समेट लो' की कहानी?
- 'जो बचे हैं संग समेट लो' को मोमिना दुरैद ने बनाया, निर्देशित और प्रोड्यूस किया है।
- इस सीरीज को बनने में करीब आठ साल लगे हैं।
- यह सीरीज पाकिस्तानी लेखिका फरहत इश्तियाक के साल 2013 में आए इसी नाम के चर्चित उर्दू उपन्यास पर आधारित है।
- सीरीज में 6 प्रेम कहानियां दिखाई जाएंगी।
- सीरीज में फवाद खान, माहिरा खान और सनम सईद के अलावा अहद रजा मीर, इक़रा अजीज, हानिया आमिर और हमजा अली अब्बासी जैसे कलाकार नजर आएंगे।
'जो बचे हैं संग समेट लो'
- फोटो : सोशल मीडिया
पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तानी कंटेंट पर लगी थी रोक
ये भी पढ़ें- शरवरी वाघ: ऑस्कर में नहीं पहुंची 'मैं वापस आऊंगा' तो एक्ट्रेस ने कही ये बात, 'गोंधल' की एंट्री पर भी दिया बयान
- गौरतलब है कि साल 2025 में पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच सभी तरह के सांस्कृतिक आदान-प्रदान पर रोक लगा दी गई थी।
- इसके बाद पाकिस्तान सरकार ने भी अपने सिनेमाघरों में भारतीय फिल्मों की स्क्रीनिंग पर बैन लगा दिया था।
- पिछले साल दोनों देशों के बीच हुए संघर्ष के बाद भारत सरकार ने देश में यूट्यूब पर पाकिस्तानी कंटेंट की पहुंच को भी ब्लॉक कर दिया था।
- हालांकि, बीते कुछ महीनों में इस पाबंदी में अनौपचारिक रूप से कुछ ढील देखने को मिली है। भारत में पाकिस्तानी ड्रामे काफी देखे जा रहे हैं।
- इसके बाद पाकिस्तान के कई बड़े प्रोडक्शन हाउस और टीवी चैनलों ने अपने कंटेंट को दिखाने के लिए अलग से यूट्यूब चैनल भी शुरू किए हैं।
ये भी पढ़ें- शरवरी वाघ: ऑस्कर में नहीं पहुंची 'मैं वापस आऊंगा' तो एक्ट्रेस ने कही ये बात, 'गोंधल' की एंट्री पर भी दिया बयान