फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Pahalgam attack prompts boycott of pakistani actor fawad khan film abir gulal

Pahalgam Attack: पहलगाम हमले के बाद फिल्म 'अबीर गुलाल' के बहिष्कार की हो रही मांग, यह है अहम वजह

Wed, 23 Apr 2025 11:21 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Wed, 23 Apr 2025 11:21 AM IST
सार

Pahalgam Attack and Abir Gulaal: कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद सोशल मीडिया पर फिल्म 'अबीर गुलाल' के बहिष्कार की मांग हो रही है। इस फिल्म में पाकिस्तानी कलाकार ने अभिनय किया है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

विज्ञापन
Pahalgam attack prompts boycott of pakistani actor fawad khan film abir gulal
अबीर गुलाल - फोटो : इंस्टाग्राम- @vaanikapoor

विस्तार

पहलगाम में आतंकी हमले के बाद देश में शोक की लहर है। ऐसे में कई सोशल मीडिया यूजर फिल्म 'अबीर गुलाल' का बहिष्कार करने की अपील कर रहे हैं। फिल्म 'अबीर गुलाल' में पाकिस्तानी कलाकार फवाद खान के साथ अभिनेत्री वाणी कपूर हैं। दोनों ने फिल्म में रोमांस किया है। इस फिल्म पर पहले से भी विवाद हो रहा है। 

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर हो रही फिल्म के बहिष्कार की मांग
फिल्म 'अबीर गुलाल' का निर्देशन आरती एस बागड़ी कर रही हैं। रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 9 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। हाल ही में जम्मू व कश्मीर के पहलगाम इलाके में आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। ऐसे में सोशल मीडिया पर एक धड़े ने फिल्म 'अबीर गुलाल' के बहिष्कार की मांग शुरू कर दी है। 
यह खबर भी पढ़ें: Rajkummar Rao: दूल्हा बनने के अलावा राजकुमार राव ने इन फिल्मों में निभाया दमदार किरदार, खूब हुई तारीफ
 

विज्ञापन
विज्ञापन

Pahalgam attack prompts boycott of pakistani actor fawad khan film abir gulal
फवाद खान - फोटो : इंस्टाग्राम @fawadkhan81

फिल्म के खिलाफ यूजर्स ने किए पोस्ट
सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा 'भारत के किसी भी सिनेमा में अबीर गुलाल की रिलीज की इजाजत नहीं दी जानी चाहिए।' एक दूसरे यूजर ने लिखा है कि 'क्या हम अभी भी पाकिस्तानी अभिनेता वाली फिल्म अबीर गुलाल के रिलीज की इजाजत देने वाले हैं?' एक और यूजर ने लिखा है 'क्या भारतीय सिनेमा अभी भी पाकिस्तानी अभिनेताओं के पक्ष में है?'
यह खबर भी पढ़ें: Nag Ashwin B'day: इस निर्देशक ने बनाई भारतीय सिनेमा की अब तक की सबसे महंगी फिल्म, जीते कई अवॉर्ड्स
 

विज्ञापन

फिल्म के खिलाफ है एमएनएस
जानकार बताते हैं कि फिल्म 'अबीर गुलाल' रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। फिल्म में पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान को लिए जाने के लिए फिल्म निर्माताओं की कड़ी आलोचना हो रही है। राजनीतिक पार्टी 'महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना' इस फिल्म के महाराष्ट्र में रिलीज होने के खिलाफ है। पार्टी काफी पहले से पाकिस्तानी कलाकारों के भारत में काम करने के खिलाफ है। पार्टी ने सिनेमा मालिकों को चेतावनी भी दी है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed