फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Nag Ashwin Birthday Special he made coastly film in indian history kalki 2898 ad

Nag Ashwin B'day: इस निर्देशक ने बनाई भारतीय सिनेमा की अब तक की सबसे महंगी फिल्म, जीते कई अवॉर्ड्स

Wed, 23 Apr 2025 08:47 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Wed, 23 Apr 2025 08:47 AM IST
सार

Nag Ashwin Birthday Special: नाग अश्विन ने अपने करियर में बतौर निर्देशक सिर्फ तीन फिल्में बनाई हैं। उनकी तीनों ही फिल्मों ने कमाल किया है। आज उनके जन्मदिन पर आइए जानते हैं उनकी फिल्मों के बारे में कुछ अहम बातें।

विज्ञापन
Nag Ashwin Birthday Special he made coastly film in indian history kalki 2898 ad
नाग अश्विन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नाग अश्विन तेलुगु सिनेमा के बड़े निर्देशकों में शामिल हैं। तेलुगु सिनेमा को बेहतरीन फिल्में देने के लिए उन्हें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स और फिल्मफेयर अवॉर्ड्स से नवाजा जा चुका है। नाग अश्विन ने असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर अपने करियर की शुरूआत की। इसके बाद जब उन्होंने बतौर निर्देशक काम करना शुरू किया तो सर्वश्रेष्ठ डेब्यू निर्देशक का अवॉर्ड अपने नाम किया। आज उनके जन्मदिन पर आइए जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ अहम बातें।
विज्ञापन

सह निर्देशक से निर्देशक बनने का सफर
नाग अश्विन ने अपने करियर में सिर्फ तीन फिल्में ही बनाई हैं। उनकी तीनों ही फिल्में कमाल की हैं। नाग अश्विन ने बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर फिल्मी दुनिया में कदम रखा। उन्होंने साल 2008 में फिल्म 'नेनु मीकू तेलुसा' का सहनिर्देशन किया। इसके बाद 'लीडर' और 'लाइफ इस ब्यूटीफुल' में काम किया। उन्होंने साल 2015 में बतौर निर्देशक 'येवडे सुब्रमण्यम' में काम किया। फिल्म की काफी सराहना हुई। इस फिल्म में सर्वश्रेष्ठ डेब्यू निर्देशक के लिए उन्हें नंदी अवॉर्ड्स मिला। 
Pyre: उत्तराखंड के 'आमा-बुबू' की अमेरिका में धूम, बेस्ट एक्टर के लिए नामांकन
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Nag Ashwin Birthday Special he made coastly film in indian history kalki 2898 ad
नाग अश्विन - फोटो : अमर उजाला
अश्विन की दूसरी फिल्म 'महानति' ने जीते कई अवॉर्ड्स
नाग अश्विन की दूसरी फिल्म 'महानति' से उन्हें पहचान मिली। इस फिल्म को बनाने से पहले उन्होंने छह महीने तक रिसर्च किया। फिल्म 2018 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म अभिनेत्री सावित्री की बायोपिक थी। सावित्री साउथ सिनेमा में सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में शामिल थीं। इस फिल्म के लिए नाग अश्विन को सर्वश्रेष्ठ तेलुगु फीचर फिल्म के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड, तेलुगु के सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड, जी सिने अवॉर्ड तेलुगु और रामिनेनी फाउंडेशन अवॉर्ड मिला।
KL Rahul: जब केएल राहुल ने अथिया की तारीफों के बांधे पुल, बताया- रिश्ते में आने से इन चीजों में हुआ सुधार
 
विज्ञापन

Nag Ashwin Birthday Special he made coastly film in indian history kalki 2898 ad
कल्कि 2898 एडी  - फोटो : इंस्टाग्राम@actorprabhas
सबसे महंगी फिल्म बनाने का रिकॉर्ड
फरवरी 2020 में नाग अश्विन ने एक साइंस फिक्शन एक्शन फिल्म का एलान किया। इसमें प्रभास लीड रोल में थे। कोरोना महामारी की वजह से इस फिल्म को बनाने में एक साल की देरी हुई। फिल्म का बजट 600 करोड़ था जोकि भारतीय फिल्म की सबसे महंगी फिल्म है। फिल्म में दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और कमल हासन ने भूमिका निभाई है। फिल्म का नाम 'कल्कि 2898 एडी' है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1054.67 करोड़ रुपयों की कमाई की थी। फिल्म की देश विदेश में काफी तारीफ हुई।

माता-पिता हैं डॉक्टर
नाग अश्विन 23 अप्रैल 1986 को तेलुगु परिवार में पैदा हुए। अश्विन की शुरूआती पढ़ाई हैदराबाद में हुई। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में स्नातक किया फिर उन्होंने फिल्म निर्देशन का कोर्स न्यूयॉर्क फिल्म अकादमी से किया। उनके माता-पिता डॉक्टर हैं। दोनों हैदराबाद में एक बड़ा अस्पताल चलाते हैं। दिसंबर 2015 में नाग अश्विन ने वैजयंती मूवीज के निर्माता सी अश्विनी दत्त की दूसरी बेटी प्रियंका दत्त से शादी की। दोनों से एक बेटा ऋषि है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed