फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Oscars 2025 Know When & Where To Watch 97th Academy Awards LIVE In India

Oscars Awards: शुरू हुई ऑस्कर अवॉर्ड की उल्टी गिनती, भारत में कहां और कैसे देख सकते हैं? जानें

Thu, 27 Feb 2025 06:18 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 27 Feb 2025 06:18 PM IST
सार

Oscars Awards: ऑस्कर अवॉर्ड का जल्द ही प्रोग्राम होने वाला है। पूरी दुनिया के दर्शक इसका इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कि भारत के लोग इस अवार्ड को कब और कहां देख सकते हैं।

विज्ञापन
Oscars 2025 Know When & Where To Watch 97th Academy Awards LIVE In India
ऑस्कर अवार्ड - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अकादमी अवॉर्ड जिसे ऑस्कर्स के नाम से जाना जाता है, वह हर साल अमेरिका में होता है। इसका संचालन 'एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट एंड साइंस' की तरफ से किया जाता है। अवॉर्ड शुरू होने की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। इसका प्रसारण जल्द ही लाइव शुरू होने वाला है।
विज्ञापन

पूरी दुनिया के लोग देखेंगे अवार्ड
पूरी दुनिया के दर्शक इस अवॉर्ड को देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 97वें अकादमी अवार्ड को जल्द ही ओटीटी पर देखा जा सकेगा। इस बीच, भारत में दर्शक इस प्रतिष्ठित शो को मार्च 2025 में देख सकते हैं।

यह खबर भी पढ़ें: Tate Brothers: एंड्रयू और ट्रिस्टन के ऊपर से हटा बैन, अमेरिका के लिए हुए रवाना; मानव तस्करी का था इल्जाम
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Oscars 2025 Know When & Where To Watch 97th Academy Awards LIVE In India
ऑस्कर अवॉर्ड - फोटो : फोटो- सोशल मीडिया से
भारत में इस दिन देख सकेंगे अवॉर्ड
इस अवॉर्ड को देखने की भारत के दर्शकों के अंदर चाहत है लेकिन यह अवार्ड 2 मार्च 2025 को अमेरिका में होगा। भारत में दर्शक इस प्रतिष्ठित अवार्ड को स्टार मूवीज और जियो हॉटस्टार पर भारत के टाइम के हिसाब से सुबह 5:30 बजे देख सकते हैं। इस प्लेटफॉर्म ने एक्स पर एक पोस्ट साझा की है। इसमें लिखा है कि '97वां अकादमी अवार्ड तीन मार्च को सुबह 5:30 बजे सिर्फ जिओ हॉटस्टार पर लाइव स्ट्रीम होगा।'

यह खबर भी पढ़ें: Sikandar Teaser: सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' से फैंस को हैं ये पांच उम्मीदें, क्या खरे उतरेंगे एक्टर; जानें
 
विज्ञापन

कैनन ओ'ब्रायन करेंगे कार्यक्रम को होस्ट
इस शो को कॉमेडियन और पोडकास्टर कैनन ओ'ब्रायन होस्ट करेंगे। पिछले साल इस अवॉर्ड को जिम्मी कैमल ने होस्ट किया था। यह अवॉर्ड कैलीफोर्निया के हॉलीवुड में डोलबाई थ्येटर में आयोजित होगा।

इन लोगों को किया गया नॉमिनेट
ऑस्कर अवार्ड 2025 के लिए कोलमैन डोमिंगो को 'सिंग सिंग' के लिए, सेबेस्टियन स्टेन को 'द अप्रेंटिस' और राल्फ फेन्नेस को 'कंक्लेव' को  नामांकित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed