Sikandar Teaser: सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' से फैंस को हैं ये पांच उम्मीदें, क्या खरे उतरेंगे एक्टर; जानें
Sikandar Teaser: आज सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' का टीजर रिलीज होने वाला है। सलमान खान की फिल्म के टीजर से उनके फैन को बहुत उम्मीदें हैं। आइए इनके बारे में बताते हैं।
विस्तार
विज्ञापन
विज्ञापन विज्ञापन
इंडस्ट्री में इन दिनों जिस एक्ट्रेस की सबसे ज्यादा चर्चा है वह हैं रश्मिका मंदाना। रश्मिका सलमान खान के साथ पहली बार फिल्म बना रही हैं। एक इंटरव्यू में रश्मिका ने कहा कि उन्होंने 'सिकंदर' में ठेठ नायिका का किरदारा अदा किया है। इसलिए उम्मीद है कि सिकंदर के टीजर में सलमान और रश्मिका की केमिस्ट्री देखने को मिलेगी।
'सिकंदर' फिल्म का टीजर आज रिलीज होने वाला है। ऐसे में सलमान के फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि इस टीजर में सलमान खान का स्वैग देखने को मिलेगा। टीजर में उनके हाथ का फिरोजा, उनकी गहरी आंखें और अगर बिना शर्ट के कोई सीन हो तो सोने पर सुहागा होगा।
एआर मुरुगादॉस एक्शन फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में दर्शक उम्मीद कर रहे हैं कि 'सिकंदर' के टीजर में बेहतरीन एक्शन देखने को मिलगा।
संतोष नारायणन ने कई बेहतरीन फिल्मों जैसे, कल्कि 2898 एडी, दशहर, जिगराठंडा में न्यूजिक दी है। संतोष ने ही सिकंदर का बैकग्राउंड म्यूजिक दिया है। इसलिए उम्मीद की जा रही है कि सिकंदर के टीजर में बेहतरीन म्यूजिक होगी।
फिल्म निर्माताओं ने अधिकारिक तौर पर नहीं बताया है कि फिल्म में काजल अगग्रवाल हैं या नहीं, लेकिन खबरें हैं कि उन्होंने फिल्म में काम किया है। अगर ऐसा है तो वह 4 सालों के बाद हिंदी फिल्मों में आ रही हैं। ऐसे में उम्मीद है कि टीजर में काजल की भी झलक दिखाई देगी।