War 2: जूनियर एनटीआर ने पूरी की 'वॉर 2' के पहले शेड्यूल की शूटिंग, इस दिन होगा किरदार का खुलासा
जूनियर एनटीआर आगामी फिल्म 'वॉर 2' को लेकर छाए हुए हैं। काफी वक्त से वह मुंबई में इसकी शूटिंग कर रहे थे। फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग हो चुकी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर ने आगामी फिल्म 'वॉर 2' की शूटिंग पूरी कर ली है। काफी वक्त से अभिनेता इस फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में मुंबई में थे। पहला शेड्यूल पूरा करने के बाद वे मुंबई से हैदराबाद लौट गए हैं। आज उन्होंने लोकसभा चुनाव के लिए मतदान भी किया। जूनियर एनटीआर फिल्म 'वॉर 2' में ऋतिक रोशन के साथ नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं।
क्या भूमिका निभाएंगे जूनियर एनटीआर?
ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म अगले साल रिलीज होगी। फिलहाल फिल्म से जुड़ी पूरी स्टारकास्ट और इसकी रिलीज डेट के एलान का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। यह फिल्म वर्ष 2019 में आई एक्शन थ्रिलर फिल्म 'वॉर' का सीक्वल है, जिसमें ऋतिक रोशन, टाइगर श्रॉफ और वाणी कपूर मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। अब इसके दूसरे पार्ट को लेकर दर्शक बेकरार हैं। फिल्म से जूनियर एनटीआर के लुक का खुलासा जल्द हो सकता है।
OTT This Week: ओटीटी पर कॉमेडी-क्राइम से भरपूर होगा यह हफ्ता, विक्की कौशल-सारा अली और गॉडजिला का दिखेगा जलवा
जन्मदिन के मौके पर जारी होगा पोस्टर!
कहा जा रहा है कि आगामी 20 मई को 'वॉर 2' का पोस्टर या टीजर जारी हो सकता है। दरअसल, 20 मई को जूनियर एनटीआर का जन्मदिन है। इस खास मौके पर निर्माता फिल्म में उनकी भूमिका से पर्दा उठा सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक 'वॉर 2' में अभिनेता नेगेटिव भूमिका में दिख सकते हैं। वहीं, ये भी कहा जा रहा है कि वे भारतीय एजेंट के रोल में नजर आ सकते हैं।
Cannes Film Festival 2024: कान फिल्म फेस्टिवल में शामिल होंगे ये भारतीय चेहरे, जानें महोत्सव की पूरी जानकारी
सादगी देख फैंस हुए कायल
जूनियर एनटीआर फिलहाल 'देवरा' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं, जिसमें जान्हवी कपूर और सैफ अली खान भी नजर आएंगे। यह फिल्म दो हिस्सों में रिलीज होगी। पहला भाग इस साल अक्तूबर में आएगा। फिलहाल, आज जूनियर एनटीआर अपनी एक वीडियो को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें वे वोट डालने के लिए लाइन में लगे नजर आए। अभिनेता पूरे परिवार के साथ वोट डालने पोलिंग बूथ पर पहुंचे। अपनी सादगी से उन्होंने प्रशंसकों का दिल जीत लिया है।
#WATCH | Telangana: Actor Jr NTR, along with his family, shows the indelible ink mark on his finger after voting at a polling booth in Jubilee Hills, Hyderabad.#LokSabhaElections2024 pic.twitter.com/G7c4HpWhnG
— ANI (@ANI) May 13, 2024
Cannes: कान फिल्म फेस्टिवल में पहली भारतीय फिल्म थी 'नीचा नगर', ज्यूरी में ये अभिनेत्रियां दिखा चुकी हैं दमखम